लाइव न्यूज़ :

MWC 2018: Lava Z50 स्मार्टफोन एंड्रॉयड गो के साथ लॉन्च, भारत में मार्च में होगा उपलब्ध

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 28, 2018 18:50 IST

यह फोन उन शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक है, जो एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देइस स्मार्टफोन के साथ दो साल की वारंटी दी जा रही हैयह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलेगा।

नई दिल्ली, 28 फरवरी। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने मंगलवार को लावा Z50 लॉन्च किया। यह उन शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक है, जो एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किए जाने की खबर है। इस डिवाइस की कीमत करीब 5,000 रुपये है। एयरटेल की साझेदारी में 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के साथ यह हैंडसेट  2,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

इसे भी पढे़ं: MWC 2018 में इस कंपनी ने लॉन्च की 16,000 mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Lava Z50 के फीचर्स

इस फोन के फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें 4.5 इंच का डिस्प्ले 2.5डी कर्व्ड कॉर्निग गोरिल्ला ग्लास के साथ है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलेगा।  डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसमें क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.1 गीगाहर्ट्ज़ होगी। जुगलबंदी के लिए 1 जीबी रैम हैं।  स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में 5-5 मेगापिक्सल का कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। यह बजट फोन बुकेह मोड से भी लैस है। फोन में 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल का तो ज़िक्र है लेकिन कितनी क्षमता तक किया जा सकता है, यह जानकारी नदारद है। लावा ज़ेड50 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। यह ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन में यूट्यूब गो जैसे ऐप पहले से इंस्टाल करके दिए जाएंगे।

इसे भी पढे़ं: Google के सर्वरों पर अब Apple का आईक्लाउड डाटा

लावा इंटरनेशनल के उत्पाद प्रमुख गौरव निगम ने एक बयान में कहा, "एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) से संचालित लावा Z50 के साथ हम पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने जा रहे यूजर्स को तेजी से प्रोसेसिंग के लिए एक त्रुटिहीन सॉफ्टवेयर मुहैया करा रहे हैं।"

टॅग्स :लावा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLava Smartphone Board: हरिओम राय अरेस्ट, लावा ने हटाया, बीएसएनएल के पूर्व चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव और पुडुचेरी के पूर्व एलजी अजय कुमार सिंह शामिल, देखें लिस्ट

टेकमेनियासैमसंग, एप्पल के लिए ठेके पर फोन बनाने वाली कंपनियों ने पीएलआई के तहत आवेदन किया

टेकमेनियाचाइनीज स्मार्टफोन को टक्कर देंगी ये 2 पुरानी भारतीय कंपनियां, आ रहे हैं कम दाम में धांसू फोन

कारोबारचीन से अपना बिजनेस लेकर भारत शिफ्ट कर रही है यह कंपनी, पांच साल में 800 करोड़ रुपये का होगा निवेश 

टेकमेनियापुराने TV के बदले ले जाएं नया स्मार्टफोन, यह कंपनी दे रही है मौका, 18 जून से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की