लाइव न्यूज़ :

Jio Phone 2 की आज एक बार फिर होगी बिक्री,  इस तरह करें बुक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 6, 2018 11:26 IST

Jio Phone 2 Third Flash Sale start Today at 12PM: अगर आप भी जियो फोन 2 की बुकिंग करना चाहते हैं तो आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट (www.jio.com) और MyJio ऐप की मदद से JioPhone 2 बुक करा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनए जियो फोन में फिजिकल क्वैर्टी कीपैड हैJio Phone 2 की कीमत है 2,999 रुपयेJioPhone 2 में 3 बड़े पॉपुलर ऐप्स WhatsApp, Facebook और YouTube इस्तेमाल की सुविधा

नई दिल्ली, 6 सितंबर: रिलायंस कंपनी के सस्ते 4जी फीचर फोन Jio Phone 2 की आज तीसरी फ्लैश सेल रखी गई है। जियो फोन 2 को कंपनी के आधिकारिक साइट Jio.Com से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। अगर आप जियो फोन 2 की पहली सेल में इसे खरीदने से चूक गए हैं तो आज आपके पास एक सुनहरा मौका है। बता दें कि जियो अपने नए फीचर फोन की बिक्री फ्लैश सेल मॉडल के तहत कर रहा है।

Jio Phone 2 की कीमत

भारत में जियो फोन 2 को 2,999 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी ने Jio Phone 2 के लिए 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के प्लान भी जारी किए हैं। अगर आप जियो फोन 2 को खरीद नहीं पाते तो आप कंपनी के पहले फीचर फोन Jio Phone को खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 1,500 रुपये (रिफंडेबल) है। पुराना फीचर फोन एक्सचेंज करने पर आप जियो फोन को केवल 501 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहकों को हैंडसेट खरीदते समय 594 रुपये का रिचार्ज भी कराना होगा। रिचार्ज कराने पर आपको 90 जीबी 4 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स को एक्सेस कर पाएंगे।

Jio phone 2 की इस तरह करें बुकिंग

अगर आप भी जियो फोन 2 की बुकिंग करना चाहते हैं तो आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट (www.jio.com) और MyJio ऐप की मदद से JioPhone 2 बुक करा सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं..

1. सबसे पहले आपको वेबसाइट ओपन करनी होगी।2. इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन पेज ओपन करना होगा।3. इसके बाद Get Now ऑप्शन पर क्लिक करें।4. इसके बाद इस पेज पर आपको अपना नाम, कॉन्टैक्ट नंबर, पता और दूसरी जानकारियां देनी होंगी।5. यूजर को ऑनलाइन JioPhone2 का पूरा अमाउंट (पूरी राशि) ट्रांसफर करनी होगी। ये सभी प्रक्रिया पूरी के बाद, आपको यह बताया जाएगा कि कब तक आपको यह फोन मिल जाएगा।

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। जरूरत पड़ने पर यूजर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूजर यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मजा ले पाएंगे।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोमुकेश अंबानीफीचर फोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबारकौन हैं अरविंद श्रीनिवास, आदित पलिचा और कैवल्य वोहरा, अमीर लोगों की सूची में शामिल, आखिर क्या करते हैं युवा उद्यमी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की