लाइव न्यूज़ :

Jio Phone 2 की आज पहली फ्लैश सेल, यहां से कर सकेंगे बुक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 16, 2018 11:56 IST

अगर आप भी इस शानदार फोन की बुकिंग कराना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप JioPhone2 की बुकिंग करा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJio Phone 2 की कीमत है 2,999 रुपयेJioPhone 2 में 3 बड़े पॉपुलर ऐप्स WhatsApp, Facebook और YouTube इस्तेमाल की सुविधानए जियो फोन में फिजिकल क्वैर्टी कीपैड है

नई दिल्ली,16 अगस्त:रिलायंस जियो की ओर से हाल ही लॉन्च किए गए Jio Phone 2 की आज पहली फ्लैश सेल है। जियो फोन 2 की बिक्री Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com पर दोपहर 12 बजे की जाएगी। बता दें कि जियो फोन 2 की बिक्री सीमित स्टॉक रहते की जाएगी। यही वजह है कि इस फीचर फोन को फ्लैश सेल के जरिए की जाएगी। बता दें कि Jio Phone 2 कंपनी के पिछले फीचर फोन Jio Phone का अपग्रेड वेरिएंट है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 2,999 रुपये रखी है।

पुराने जियो फोन की तुलना में नए जियो फोन 2 में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। नए जियो फोन में फिजिकल क्वैर्टी कीपैड है। JioPhone 2 में यूजर्स को 3 बड़े पॉपुलर ऐप्स WhatsApp, Facebook और YouTube इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी।

Jio Phone 2 के लिए देनी होगी इतनी कीमत

यूजर्स को जियो फोन पर तीन साल बाद रिफंड मिलेगा लेकिन Jio Phone 2 पर फिलहाल कंपनी ने ऐसे ऑफर की घोषणा नहीं की है। बता दें कि यूजर्स को भारत में जियो फोन 2 के लिए Jio Phone के मुकाबले दोगुनी कीमत चुकानी होगी। पिछले साल लॉन्च हुए जियो फोन को शून्य रुपये की प्रभावी कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस फोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को सिर्फ 1,500 रुपये की सिक्यॉरिटी मनी जमा करना होता है।

रिलायंस जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि फ्लैश सेल में Jio Phone 2 खरीदने वाले ग्राहकों को 5-7 दिनों के भीतर हैंडसेट डिलीवर कर दिया जाएगा। ग्राहक चाहे तो अपने घर के पास मौजूद अधिकृत रिटेलर से भी अपना जियो फोन 2 प्राप्त कर सकते हैं। Jio Phone की तरह Jio Phone 2 के प्लान भी 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के होंगे।

Jio Phone 2 की बुकिंग डिटेल

अगर आप भी हैंडसेट खरीदना चाहते हैं तो वेबसाइट को बार-बार रिलोड करते रहें। बुकिंग के दौरान पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। कंपनी ने फिलहाल इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि Jio Phone 2 की डिलीवरी कब से शुरू होगी। उम्मीद है कि डिमांड ज्यादा होने की वजह से डिलीवरी में थोड़ी देरी हो सकती है। इसमें क्वर्टी कीपैड,गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन और व्हाट्सऐप सपोर्ट मिलेगा।

Jio Phone 2 के स्पेसिफिकेशन

जियो फोन 2 एक ड्यूल सिम (नैनो) स्मार्टफोन है। इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। यह काई ओएस पर चलता है। इसमें 512 एमबी रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। जरूरत पड़ने पर यूजर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और एक वीजीए फ्रंट कैमरा है। बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वीओएलटीई, वीओवाईफाई, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो शामिल हैं। क्ववर्टी कीपैड के अलावा Jio Phone 2 में फोर वे नेविगेशन की है। इसमें जियो फोन की तरह वॉयस कमांड के लिए एक अलग बटन दिया गया है। बता दें कि जियो ने हाल ही में जियो फोन के लिए Google Assistant को पेश किया था। अब जियो फोन में यूजर यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सऐप का भी मजा ले पाएंगे।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोजिओफीचर फोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की