लाइव न्यूज़ :

Jio Phone 2 खरीदने से पहले जान लें फोन से जुड़ी ये 5 खास बातें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 30, 2018 12:15 IST

4G Feature Phone Jio Phone 2: रिलायंस कंपनी ने अपने पहले के जियो फोन की तुलना में जियो फोन 2 में कई खास फीचर्स को शामिल किया है। इसमें स्मार्टफोन की सारी खूबियां दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त:रिलायंस जियो ने अपने सालाना आम बैठक में अपने JioPhone 2 को लॉन्च किया था। कंपनी ने 16 अगस्त को जियो फोन 2 की फ्लैश सेल आयोजित की थी। सेल में यूजर्स की डिमांड देखने को मिली थी जब Jio Phone 2 का सारा स्टॉक मिनटों में बिक गया था। रिलायंस कंपनी ने अपने पहले के जियो फोन की तुलना में जियो फोन 2 में कई खास फीचर्स को शामिल किया है। इसमें स्मार्टफोन की सारी खूबियां दी गई है। यही वजह है कि जियो फोन एक फीचर फोन होने के बावजूद भी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि जियो फोन 2 में क्या खूबियां है जो इसे स्मार्टफोन के बराबर खड़ा करती हैं।

वॉयस असिस्टेंट

गूगल ने सबसे पहले वॉइस असिस्टेंट का विकल्प जियोफोन में दिया था। जियोफोन 2 में यह सुविधा और हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषाओं में उपलब्ध है। गूगल के Voice Assistant की वह सुविधा है जिसमें बिना टाइप करे केवल बोलकर फोन आपके आदेश का पालन करता है। इसमें चाहे आपको म्यूजिक सुनना हो, किसी खेल का स्कोर जानना हो या मौसम का हाल जानना हो।

वीडियो कॉलिंग

जियो फोन की खासियत है कि यह एक फीचर फोन होने के बावजूद भी इसमें वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। बाजार में मौजूद कम कीमत के दूसरे फीचर या स्मार्टफोन की बात करें तो उनमें वीडियो कॉलिंग फीचर का ऑप्शन नहीं दिया जाता जबकि Jio Phone 2 में यह सुविधा मिल रही है। भारत में ज्यादातर लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही भारत में सबसे ज्यादा वीडियो कॉल फीचर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जियो के सस्ते इंटरनेट के साथ जियोफोन 2 में विडियो कॉलिंग विकल्प एक बड़ी खूबी है।

व्हाट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब जैसे मिलेंगे ऐप

आज के समय में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया में होते हैं। ऐसे में सभी के फोन में ये ऐप्स मौजूद होते हैं। इनमें से WhatsApp, Facebook और Youtube जैसे ऐप्स है। आपको अगर ये सभी ऐप इस्तेमाल करने हैं तो आपको किसी भी सस्ते Android Phone के लिए कम से कम 5 हजार रुपये खर्च करने होंगे लेकिन जियो फोन 2 केवल 2,999 रुपये में मिल रहा है।

एंटरटेन्मेंट 

Jio Phone 2 में यूजर्स को ध्यान में रखते हुए एंटरटेन्मेंट का भी पूरा इंतजाम किया गया है। कंपनी इस फोन के जरिए जियो के कई एंटरटेन्मेंट ऐप्स की ऐक्सस यूजर्स को उपलब्ध कराती है। यूजर्स को जियो फोन 2 में जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो म्यूजिक जैसे ऐप्स की सुविधा मिलती है। ये फीचर्स आपको किसी भी फीचर फोन में नहीं मिलेंगी।

सस्ता 4G फोन

जियो के लॉन्च के साथ ही भारत में 4जी सेवाओं के लेकर सभी कंपनियों में जंग छिड़ गया था। कंपनी का जियो पूरी तरह से 4जी सेवाओं पर आधारित है और फिलहाल जियो से सस्ता 4G Plan कोई कंपनी नहीं दे रही है। इस सस्ते फोन के साथ सस्ता 4G प्लान सोने पर सुहागा वाली बात है। जियोफोन 2 में ड्यूल 4G सपोर्ट है। कंपनी के ऑफर में आप पुराना फीचर फोन देकर नया जियो फोन 2 केवल 501 रुपये में ले सकते हैं।

टॅग्स :जियो फोनरिलायंस जियोजिओफीचर फोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

कारोबाररिलायंस जियो 9वीं वर्षगांठः 50 करोड़ का आंकड़ा पार,  349 रुपये प्लान पर 5 सितंबर से पांच अक्टूबर तक असीमित डेटा, साथ ही मनोरंजन और अन्य ऐप की सब्सक्रिप्शन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की