लाइव न्यूज़ :

Infinix Hot 7 Pro: 10 हजार रुपये से कम में मिल रहा है 4 कैमरे वाला यह फोन, ऑनलाइन बिक्री हुई शुरू

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 17, 2019 10:45 IST

Infinix कंपनी का दावा है कि इनफ‍िनिक्‍स हॉट 7 प्रो ऐसा पहला स्‍मार्टफोन है जो भारत में 10,000 रुपये प्राइस सेगमेंट में 6 जीबी रैम के साथ आता है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन की बिक्री आज यानी 17 जून से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर की जाएगीInfinix Hot 7 Pro को स्‍पेशल लॉन्‍च ऑफर में 10 प्रतिशत डिस्‍काउंट के साथ 8,999 रुपये में पेश किया गया हैफोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर है, जो 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है

भारतीय बाजार में स्मार्टफोन मेकर कंपनी Infinix ने हाल ही में Infinix Hot 7 Pro को लॉन्च किया था। इस फोन को 9,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं, फोन की बिक्री आज यानी 17 जून से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर की जाएगी।

वहीं, 17 से 21 जून के बीच अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो यह 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा। बता दें कि इस फोन को बिना फ्लैश सेल के बेचा जाएगा। कंपनी का दावा है कि इनफ‍िनिक्‍स हॉट 7 प्रो ऐसा पहला स्‍मार्टफोन है जो भारत में 10,000 रुपये प्राइस सेगमेंट में 6 जीबी रैम के साथ आता है।

Infinix Hot 7 Pro

Infinix Hot 7 Pro पर लॉन्च ऑफर्स

इनफ‍िनिक्‍स हॉट 7 प्रो की वास्‍तविक कीमत 9,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आयोजित होने वाली विशेष सेल के दौरान इसे स्‍पेशल लॉन्‍च ऑफर में 10 प्रतिशत डिस्‍काउंट के साथ 8,999 रुपये में पेश किया गया है। इसके अलावा एक्सिस बैंक यूजर्स को 900 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्‍काउंट दिया जाएगा, जिससे उन्‍हें यह फोन केवल 8099 रुपये का पड़ेगा।

Infinix Hot 7 Pro के फीचर्स

इनफ‍िनिक्‍स हॉट 7 प्रो में 6.19 इंच एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जिसके टॉप पर नॉच दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हेलियो पी22 प्रोसेसर है, जो 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्‍टोरेज के साथ आता है। इस स्‍मार्टफोन में एआई सपोर्ट (AI) ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्‍सल और 2 मेगापिक्‍सल का सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में भी 13 मेगापिक्‍सल और 2 मेगापिक्‍सल का ड्यूल फ्रंट कैमरा है।

Infinix Hot 7 Pro

इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और यह एंड्रॉयड 9 पाई आधारित एक्‍सओएस 5.0 आउट ऑफ दि बॉक्‍स पर रन करता है। प्रीमियम मेटल यूनीबॉडी डिजाइन यूजर्स के लिए एक बोनस है क्‍योंकि इस प्राइस कैटेगरी में अधिकांश फोन प्‍लास्टिक बॉडी के साथ आते हैं। इसके डिस्‍प्‍ले पर 2.5डी कर्व्‍ड ग्‍लास की सुरक्षा भी दी गई है।

टॅग्स :इनफिनिक्सफ्लिपकार्टस्मार्टफोनमोबाइलफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की