लाइव न्यूज़ :

Facebook और Twitter ने उठाया बड़ा कदम, भारत के स्टार्टअप उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए करेंगे निवेश

By भाषा | Updated: September 28, 2019 13:01 IST

यह घोषणाएं केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ‘हडल केरल-2019’ का हिस्सा बनीं। केएसयूएम ने यह कार्यक्रम इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के साथ मिलकर आयोजित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ माह पहले दुनिया में कहीं भी फेसबुक ने पहली बार अल्पांश हिस्सेदारी खरीदी थी।ट्विटर के सह-संस्थापक स्टोन ने कहा कि उन्होंने कोच्चि के सीव स्टार्टअप में निवेश किया है।

देश के स्टार्टअप उद्योग क्षेत्र को गति देने के लिए सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की योजना प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों में बड़े पैमाने पर निवेश की है। वहीं एक अन्य सोशल मीडिया साइट ट्विटर के सह-संस्थापक और एंजल निवेशक बिज स्टोन ने कोच्चि की एक स्टार्टअप कंपनी सीव में निवेश करने की जानकारी दी।

यह घोषणाएं केरल स्टार्टअप मिशन (केएसयूएम) द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम ‘हडल केरल-2019’ का हिस्सा बनीं। केएसयूएम ने यह कार्यक्रम इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) के साथ मिलकर आयोजित किया है।

फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कहा, ‘‘अब हम देश में प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनियों में सीधे निवेश के इच्छुक हैं। हम देश की इंजीनियरिंग प्रतिभा के साथ हमारा समय और ऊर्जा खपाना चाहते हैं।’’

मोहन ने कहा कि कुछ माह पहले दुनिया में कहीं भी फेसबुक ने पहली बार अल्पांश हिस्सेदारी खरीदी थी। यह हिस्सेदारी मीशो में खरीदी गयी। मीशो ने जो किया वह देश के सामुदायिक व्यवहार में विद्यमान है। यह महिला उद्यमियों को अपने साथ जोड़ती है जो उत्पादों को अपने दोस्तों या परिवारों तक पहुंचाती हैं। इसमें सबसे अच्छी बात यह है यह दो लाख से अधिक नई महिला उद्यमियों को ऑनलाइन एक साथ ला सकी है।

इसी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस में ट्विटर के सह-संस्थापक स्टोन ने कहा कि उन्होंने कोच्चि के सीव स्टार्टअप में निवेश किया है। सीव की स्थापना संजय नेदियारा ने की। यह फ्रीलांरर्स और एजेंसियों को वेबसाइट बनाने से लेकर डिजिटल हस्ताक्षर देने, भुगतान प्रबंधन और बिल काटने से जुड़े पूर्ण समाधान उपलब्ध कराता है।

टॅग्स :फेसबुकट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की