लाइव न्यूज़ :

Apple का मेगा इवेंट, iPhone 13 की लॉन्चिंग कल, मिल सकता है प्रो और प्रो मैक्स में 1 टीबी स्टोरेज

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2021 12:34 IST

आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स में 1 टीबी की स्टोरेज मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये पहले आईफोन हो जाएंगे जिसमें 1 टीबी स्टोरेज उपलब्ध होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे iPhone 13 की लॉन्चिंग 14 सितंबर को ऐपल के मेगा इवेंट में हो सकती है।इस इवेंट में कंपनी ऐपल वॉच 7, AirPods 3 और कुछ अन्य डिवाइस भी पेश कर सकती है।कुछ रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी को छह रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।

Apple का इस साल का मेगा इवेंट 14 सितंबर को है और इसे लेकर पिछले कुछ दिनों में कई तरह की खबरें सामने आई है।  Apple के इवेंट में सभी की नजरें iPhone 13 पर होंगी जिसे लॉन्च किया जाना है। साथ ही कंपनी ऐपल वॉच 7 और कुछ अन्य डिवाइस पेश कर सकती है।

iPhone 13 में 1 टीवी की स्टोरेज

तमाम कयासों और चर्चाओं के बीच ऐपल एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने बड़ा दावा किया है। कुओ के अनुसार आईफोन के प्रो मोडल में इस बार 1 टीबी की स्टोरेज कंपनी की ओर से दी जा सकती है।

उम्मीद जताई जा रही है कि आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स में 1 टीबी की स्टोरेज मिलेगी। अगर ऐसा होता है तो ये पहले आईफोन हो जाएंगे जिसमें 1 टीबी स्टोरेज उपलब्ध होगी।

वहीं अन्य मॉडल जैसे आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी में आईफोन 12 की तरह ही 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज मिल सकता है।

AirPods 3 के लॉन्च की भी अटकलें

खबरों के अनुसार Apple 14 सितंबर को AirPods 3 को भी लॉन्च करेगा। हालांकि, नए AirPods का डिज़ाइन AirPods Pro के समान हो सकता है।

कुओ का मानना ​​है कि AirPods को लेकर ऐपल दो तरीके अपना सकता है। पहले मामले में संभव है कि कंपनी तीसरी पीढ़ी के 'एयरपॉड्स' को मौजूदा दूसरी पीढ़ी के 'एयरपॉड्स' से अधिक कीमत पर लॉन्च कर सकती है। साथ ही मौजूदा मॉडल भी जारी रखा जाए। इसके अलावा Apple मौजूदा ‌AirPods की कीमत कम कर सकता है और फिर इसे तीसरी पीढ़ी के ‌AirPods से रिप्लेस कर सकता है।

वहीं, कुछ रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 13 और आईफोन 13 मिनी को छह रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें काला, नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद और लाल रंग शामिल हो सकता है।

टॅग्स :आइफोनएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारटीसीएस से लेकर अमेज़न तक एआई के कारण मार्केट में बदलाव के बीच इन आईटी कंपनियों ने 1,00,000 से ज़्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कारोबारफॉक्सकॉन ने भारत में महिलाओं द्वारा चलाई जा रही नई आईफोन फैक्ट्री में 30,000 नए कर्मचारियों को दी जॉब्स, जानें औसत मासिक सैलरी

कारोबारएप्पल ने नोएडा में अपना पहला स्टोर खोला, जानें कस्टमर्स के लिए ऑफर, वर्कशॉप और टाइमिंग

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की