लाइव न्यूज़ :

Airtel ने लॉन्च किया 169 रुपये का रीचार्ज प्लान, मिलेगा 1GB डेटा रोज, Jio और Vodafone से होगी भिड़ंत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 20, 2018 17:45 IST

Airtel ने जियो और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए 169 रुपये का नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। वोडाफोन ने भी हाल ही में 169 रुपये का प्लान बाजार में उतारा था। वोडाफोन के प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिनों के लिए रोज 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देAirtel के नए 169 रुपये वाले रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉल की सुविधावोडाफोन ने भी हाल ही में 169 रुपये का प्लान बाजार में उतारा थाप्लान के तहत यूजर को रोजाना 1 जीबी 3G/4G डेटा दिया जाएगा

टेलीकॉम कंपनी Airtel ने जियो और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए 169 रुपये का नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। हाल ही में Vodafone ने भी एक रीचार्ज प्लान 169 रुपये का पेश किया था। कंपनी का यह प्लान सभी सर्कल के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का नया प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान के तहत यूजर को रोजाना 1 जीबी 3G/4G डेटा दिया जाएगा।

Vodafone के 169 रुपये प्लान से होगी टक्कर

वहीं, वोडाफोन ने भी हाल ही में 169 रुपये का प्लान बाजार में उतारा था। वोडाफोन के प्लान के तहत यूजर्स को 28 दिनों के लिए रोज 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा पैक में फ्री रोमिंग की सुविधा भी है।

अब Airtel ने वोडाफोन के एवज में 169 रुपये का प्लान पेश किया है। यूजर को हर रोज 1 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही 100 SMS रोज दिए जाएंगे। इसके अलावा अनलिमिटेड नेशनल कॉल की सुविधा होगी। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। एयरटेल के इस नए प्लान को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Paytm से रीचार्ज करा सकते हैं।

कितना अलग है एयरटेल का 169 रुपये का प्लान वोडाफोन के प्लान से?

गौर से देखा जाए तो वोडाफोन के 169 रुपये के प्लान में यूजर को पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉल की सुविधा नहीं दी जा रही है। वोडाफोन ने प्लान में कॉल लिमिट भी रखी है जिसमें हर दिन यूजर्स को 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट मिलेंगे। कॉल लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 1.2 पैसा प्रति सेकंड या फिर 1 रुपये प्रति मिनट के हिसाब से पैसे देने होंगे। जबकि एयरटेल के पैक में यूजर को पूरी तरह से अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।

टॅग्स :एयरटेलवोडाफ़ोनजियोरिलायंस जियोप्रीपेड प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की