लाइव न्यूज़ :

जियो से भी धमाकेदार ऑफर दे रही है यह कंपनी, मात्र 9 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और डाटा फ्री

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 16, 2018 18:01 IST

इस 9 रुपये वाले पैक का उपयोग करते है, तो आपको 100 एमबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे9 रुपये के रीचार्ज पैक में एयरटेल यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल का फायदाइसके अलावा दिनभर के लिए 100 एसएमएस भी मुफ्त होंगे

नई दिल्ली, 16 फरवरी। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने रिलायंस जियो को टक्कर देते हुए मात्र 9 रुपये में प्रीपेड वाउचर लॉन्च किया है। इस 9 रुपये के प्रीपेड प्लान में एयरटेल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और डाटा भी दे रही है।

माना जा रहा है की एयरटेल ने जियो के 19 रुपये वाला सबसे सस्ता प्रीपेड वाउचर के जबाब में अपना यह पैक लॉन्च किया है।

Airtle का 9 रुपये वाला प्लान

अगर आप एयरटेल के इस 9 रुपये वाले पैक का उपयोग करते है, तो आपको 100 एमबी डाटा , अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दी जाएगी। इसकी वैधता एक दिन के लिए होगी। साथ ही रोमिंग में भी इसका फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp पेमेंट फीचर यूजर्स के लिए नहीं है सुरक्षित, PayTM फाउंडर ने लगाया आरोप

Jio 19 रुपये वाला प्लान

अगर बात करे जियो की तो 19 रुपये वाले पैक में अपने ग्राहकों को एक दिन के लिए अनलिमिटेड कॉल, 20 एसएमएस और 150 एमबी डाटा दे रही है।

Airtel 23 रुपये वाला प्लान

इससे पहले एयरटेल अपने ग्राहकों को 23 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 200 एमबी डाटा और 100 एसएमएस दे रही है। इसकी वैधता 2 दिन कि होती है।

अगर आप इस प्लान का यूज करना चाहते हैं तो आप एयरटेल मोबाइल ऐप या वेबसाइट से रीचार्ज कर सकते है। इसके अलावा यह रीचार्ज पैक कॉम्बो ऑफर सेक्शन में मौज़ूद है।

इसे भी पढ़ें: Apple साल 2018 में इस कीमत पर लॉन्च कर सकता है 3 नए iPhone

ज्यादा फायदा के लिए यूजर्स इस पैक का भी कर सकते यूज

पिछले सप्ताह एयरटेल ने अपना  93 रुपये वाला  प्लान लॉन्च किया था। जिसमें यूजर्स प्रतिदिन असीमित लोकल व एसटीडी कॉल , रोमिंग में मुफ्त कॉल और 100 एसएमएस का लाभ उठा पाएंगे। साथ ही यूजर्स को 1 जीबी 3जी/4जी डाटा 28 दिन तक मिलेगा। 

इसके आलावा एयरटेल ने अपने पिछले 149 रुपये वाले प्रीपेड पैक को और फायदेमंद बना दिया है। जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस के साथ 1 जीबी 4जी मिलता है। इस पैक की वैधता 28 दिन की है।

टॅग्स :एयरटेलजिओटैरिफ प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की