लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाले पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, ट्विटर यूजर्स ने ऐसे ली चुटकी!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 24, 2018 13:11 IST

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। बोले- जनता के पैसे की लूट बर्दाश्त नहीं। ट्विटर यूजर्स ने पीएम मोदी की चुटकी ली है।

Open in App

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना किसी घोटाले का नाम लिए इशारे-इशारे में कहा, 'मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि ये सरकार आर्थिक विषयों से संबंधित अनियमितताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है, करेगी और करती रहेगी। जनता के पैसे का अनियमित अर्जन, इस सिस्टम को स्वीकार नहीं होगा।' उनकी इस बात पर लोगों ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

रवींद्र विश्वकर्मा ने लिखा, बिल्कुल इसी तरह से कार्रवाई होगी तभी तो सारे चोर फुर्र हो गए...

ग्लोबल बिजनेस समिट में पीएम मोदी ने कही ये अन्य खास बातेंः-

- मैं उन लोगों से अपील करना चाहता हूं, जिन्हें नियम और नीतियां बनाने का काम सौंपा गया है। उन्हें नैतिकता बनाए रखने के लिए अपने काम को पूरी लगन और समर्पण के साथ करना चाहिए। - इसका पालन उन लोगों को जरूर करना चाहिए जिन पर पर्यवेक्षण एवं निगरानी की जिम्मेदारी है।- बीते तीन-चार सालों में भारत ने आर्थिक विकास को मजबूत किया है। - इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (आईएमएफ) के मुताबिक, 2013 के अंत में भारत की ग्लोबल जीडीपी 2.4 फीसदी थी जबकि आज चार साल बाद यह 3.1 फीसदी हो गई है।- सरकार वित्तीय गड़बड़ियां करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हम उनके खिलाफ कठोर कदम उठाते रहेंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटरपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

झंड अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?