लाइव न्यूज़ :

श्री कृष्ण की मटकी फोड़ लीला कंस के खिलाफ प्रतिरोध का आगाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 31, 2020 1:22 PM

राधा जी की छठी पूजन के दिन बरसाना की सांकरी खोर में परंपरागत रूप से मटकी फोड़ लीला का आयोजन किया जाता है! सवाल इस बात का है कि श्री कृष्ण की इस मटकी फोड़ लीला का आखिर संदेश और सरोकार क्या है? 

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन उस वक्त के तत्कालीन सरोकारों के संघर्ष की यात्रा है, जिसका आगाज ब्रज से मटकी फोड़ आंदोलन (लीला) से हुआ! इसे महज लीला का नाम देकर श्रीकृष्ण के सरोकारों की उपेक्षा का अपराध है! ब्रज से मथुरा जाने वाले दूध दही की मटकियों को बीच राह में अपने ग्वाल बालों के साथ फोड़ देने में कौन सी लीला है?

विवेक दत्त मथुरिया

राधा जी की छठी पूजन के दिन बरसाना की सांकरी खोर में परंपरागत रूप से मटकी फोड़ लीला का आयोजन किया जाता है! सवाल इस बात का है कि श्री कृष्ण की इस मटकी फोड़ लीला का आखिर संदेश और सरोकार क्या है? 

श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन उस वक्त के तत्कालीन सरोकारों के संघर्ष की यात्रा है, जिसका आगाज ब्रज से मटकी फोड़ आंदोलन (लीला) से हुआ! इसे महज लीला का नाम देकर श्रीकृष्ण के सरोकारों की उपेक्षा का अपराध है! ब्रज से मथुरा जाने वाले दूध दही की मटकियों को बीच राह में अपने ग्वाल बालों के साथ फोड़ देने में कौन सी लीला है?

श्रीकृष्ण का कोई भी कर्म अकारण नहीं उसमें तत्कालीन सरोकारों का गहरा संदेश छुपा है!  मटकी फोड़ लीला के माध्यम से आतातायी कंस के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ ब्रज के गोप ग्वालों को लामबंद कर कंस की सामंती सत्ता के खिलाफ ब्रजजनों की बगावत का संदेश दिया!

इसका व्यापक स्वरूप गिरिराज पूजा के रूप देवताओं (सरमायेदार) के राजा इंद्र के मानमर्दन के रूप सुनने को मिलता है! श्रीकृष्ण ने अपनी इन लीलाओं (आंदोलनों) के माध्यम कंस की सामंती सत्ता और देवताओं की सरमायेदारी को खारिज कर ब्रज लोकधर्म की स्थापना का काम किया! 

यही वजह कृष्ण अपने दुख-सुख के साथी नजर आते हैं! मटकी फोड़ लीला के माध्यम से श्रीकृष्ण कंस ने ब्रज से मथुरा के लिए होने वाले दूध-दही की आपूर्ति को रोककर प्रतिरोध और बगावत का पहला संदेश दिया!

कंस के आतंक से डरी-सहमी ब्रज गोपी कृष्ण के समझाने पर नहीं मानती थी तो श्रीकृष्ण अपनी ग्वाल सखा मंडली के साथ दूध दही की मटकियों को फोड़ देते थे! उनका संदेश था दूध दही रास्ते में भले ही फैल जाए पर मथुरा नहीं जाएगा! आज किसान श्रीकृष्ण के इस जनविरोधी और सरमायेदारों की अंध हितैसी व्यवस्था के खिलाफ  अपने प्रतिरोध को दर्ज करामे तो कृष्ण सरोकार मुखर हो उठेंगे!

टॅग्स :भगवान कृष्णराधा कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRang Panchami 2024: रंग पंचमी कल, जानिए होली के 5 दिनों बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी?

पूजा पाठRang Panchami 2024 Date: होली के बाद अब आएगी रंग पंचमी, इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा के साथ खेली थी होली

भारतKatihar Lok Sabha seat: कटिहार सीट पर अब तक हुए 17 लोकसभा चुनाव, भगवान श्रीकृष्ण और महात्मा गांधी भी आएं, जानें क्या है इतिहास और समीकरण

पूजा पाठBarsana Holi 2024: बरसाने की लट्ठमार होली कब खेली जाएगी ? जानें विश्व प्रसिद्ध होली के बारे में

भारतVIDEO: गहरे समुद्र के अंदर ध्यान में बैठे पीएम मोदी, जलमग्न द्वारका में मोरपंख चढ़ाया, देखें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 May 2024: आज धन के मामले में सावधान रहें ये 3 राशि के लोग, आर्थिक नुकसान होने की संभावना

पूजा पाठआज का पंचांग 17 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSita Navami 2024: सीता नवमी पर पारिवारिक कलह को दूर करने के लिए करें जरूर करें यह उपाय

पूजा पाठMohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं कईं शुभ योग, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और कथा

पूजा पाठJyeshtha Month 2024: कब शुरू हो रहा ज्येष्ठ महीना, जानें इस दौरान मनाए जानते हैं कौन-कौन से त्यौहार और व्रत