लाइव न्यूज़ :

Mahashivratri: भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए इस शिवरात्रि करें 'शिव तांडव स्त्रोत' का पाठ, महादेव के महान भक्त रावण ने लिखा था इसे, इसके पाठ से मिलती है जीवन की बाधाओं से मुक्ति

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 08, 2024 7:13 AM

दशानन रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'शिव तांडव' जैसे महान स्त्रोत की रचना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देरावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'शिव तांडव' जैसे महान स्त्रोत की रचना की थीमहादेव की महिमा जितनी प्रबल है, उनका क्रोध भी उतना ही घातक माना जाता हैसमुद्र मंथन से निकले विष को गले में रखकर महादेव निलकंठ हो गये

Mahashivratri: हिंदू सनातन धर्म में भगवान शिव को मोक्ष का, संहार का देवता माना जाता है। महादेव की महिमा जितनी प्रबल है, उनका क्रोध भी उतना ही घातक माना जाता है। समुद्र मंथन से निकले विष को गले में रखकर निलकंठ हो गये महादेव का इस संसार में एक ऐसा भी भक्त है, जिसके कर्मों ने उसे ऐसा अपयश दिलाया कि लोग आज भी उसका नाम बेहद हेय दृष्टि से लेते हैं। जी हां, इस शिवरात्रि हम बात कर रहे भोलेनाथ के अनन्य भक्त राक्षसराज रावण की।

दशानन रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'शिव तांडव' जैसे महान स्त्रोत की रचना की थी। रावण रचित इस स्त्रोत में तांडव शब्द ‘तंदुल’ से बना है, जिसका अर्थ 'उछलना' होता है। वहीं तांडव शिवजी द्वारा किया गया वह प्रसिद्द नृत्य कला है, जिसे करने में बेहद उर्जा और शक्ति की आवश्यकता होती है। शिव तांडव की रचना को लेकर एक बेहद प्रसिद्ध कथा है, जिसे हम आपके यहां प्रस्तुत कर रहे हैं।

शिव तांडव स्तोत्र रावण ने क्यों रचा

महर्षि वाल्मीकि द्वारा रतिच रामायण के उत्तर कांड में वर्णन मिलता है कि दस सिरों वाले और बीस भुजाओं वाले राक्षसों के राजा रावण ने कैलाश पर्वत के पास बने अपने सौतेले भाई कुबेर के शहर 'अलका' को लूट लिया। रावण कुबेर को हराने के बाद उससे जबरन लूटे गये पुष्पक विमान से जब वापस लंका लौट रहा था, तब उसकी दृष्टि एक बेहद खूबसूरत कैलाश पर्वत पर पड़ी। उस स्थान पर रावण का रथ एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पा रहा था।

रावण ने उस स्थान पर भगवान शिव के नंदी बैल को विचरण करते हुए देखा और अपने रथ के उस स्थान से ठहरने का का कारण पूछा। नंदी ने रावण को बताया कि भगवान शिव और माता पार्वती स्वयं कैलाश पर विराजमान हैं, इसलिए किसी को भी वहां से जाने की अनुमति नहीं है। रावण ने यह सुनकर भगवान शिव और नंदी का मजाक उड़ाया। स्वामी का परिहास सुनकर क्रोधित हुए नंदी ने रावण को श्राप दिया कि उसके इस घमंड का सर्वनाश मानव नहीं बल्कि वानर करेंगे।

रावण को नंदी पर क्रोध बहुत आया लेकिन वो उनके श्राप को लेकर आगे बढ़ा परंतु वो एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सका। उसके बाद रावण ने तय किया कि वो कैलाश को उखाड़ देगा। उसी मंशा से राण ने अपनी सारी बीस भुजाओं से कैलाश को नींव से उखाड़ने लगा। रावण के असीम बल से कैलाश में कंपन होने लगा। इस काऱण माता पार्वती भयभीत हो गई। माता को भयभीत देथ भगवान शिव क्रुद्ध हुए और उन्हें समझ में आ गया कि इस खतरे के पीछे रावण की कुटिल मंशा है।

भोलेनाथ ने तय किया कि वो रावण को इसका दंड जरूर देंगे। इसलिए उन्होंने अपने पैर के अंगूठे से कैलाश को दबा दिया, जिसके कारण रावण के बीसों हाथ उसके नीचे फंस गये। रावण दर्द से कराहने लगा।

उसके पश्चात रावण के मंत्रियों ने सलाह दी की महादेव के प्रकोप बचने के लिए वो उनकी स्तुति करे। उसके बाद रावण ने वहीं कैलाश पर्वत पर एक हजार वर्षों तक शिव स्तुति की। रावण की इस भक्ति को देखकर भगवान शिव का हृदय पिघल गया और उन्होंने न केवल रावण को क्षमा किया, बल्कि उसे वरदान में 'चंद्रहास' नामक एक अजेय शस्त्र भी दिया।

कहा जाता है कि रावण द्वारा भगवान भेलनाथ की स्तुति में गाए उन छंदों को एकत्र करके 'शिव तांडव स्तोत्र' की रचना हुई है।

शिव तांडव स्तोत्र के पाठ से मिलने वाले लाभ

शिव तांडव स्त्रोत के पाठ से मन मस्तिष्क शांत होता है

शिव तांडव स्तोत्र के पाठ से जीवन में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है

शिव तांडव स्त्रोत के जाप रोगों से जल्द छुटकारा दिलाता है

शिव तांडव स्त्रोत के जाप से मनुष्य धनवान और गुणवान बनता है

शिव तांडव स्त्रोत कुण्डली में कालसर्प योग के प्रभाव को कम करता है

शिव तांडव स्तोत्र

जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थलेगलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम् ।डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयंचकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम् ॥1॥

जटाकटाहसम्भ्रमभ्रमन्निलिम्पनिर्झरी_विलोलवीचिवल्लरीविराजमानमूर्धनि ।धगद्धगद्धगज्जलल्ललाटपट्टपावकेकिशोरचन्द्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम ॥2॥

धराधरेन्द्रनन्दिनीविलासबन्धुबन्धुरस्फुरद्दिगन्तसन्ततिप्रमोदमानमानसे ।कृपाकटाक्षधोरणीनिरुद्धदुर्धरापदिक्वचिद्दिगम्बरे मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥3॥

जटाभुजङ्गपिङ्गलस्फुरत्फणामणिप्रभाकदम्बकुङ्कुमद्रवप्रलिप्तदिग्वधूमुखे ।मदान्धसिन्धुरस्फुरत्त्वगुत्तरीयमेदुरेमनो विनोदमद्‍भुतं बिभर्तु भूतभर्तरि ॥4॥

सहस्रलोचनप्रभृत्यशेषलेखशेखर_प्रसूनधूलिधोरणी विधूसराङ्घ्रिपीठभूः ।भुजङ्गराजमालया निबद्धजाटजूटकःश्रियै चिराय जायतां चकोरबन्धुशेखरः ॥5॥

ललाटचत्वरज्वलद्धनञ्जयस्फुलिङ्गभा_निपीतपञ्चसायकं नमन्निलिम्पनायकम् ।सुधामयूखलेखया विराजमानशेखरंमहाकपालिसम्पदेशिरोजटालमस्तु नः ॥6॥

करालभालपट्टिकाधगद्‍धगद्‍धगज्ज्वलद्_धनञ्जयाहुतीकृतप्रचण्डपञ्चसायके ।धराधरेन्द्रनन्दिनीकुचाग्रचित्रपत्रकप्रकल्पनैकशिल्पिनि त्रिलोचने रतिर्मम ॥7॥

नवीनमेघमण्डली निरुद्‍धदुर्धरस्फुरत्_कुहूनिशीथिनीतमः प्रबन्धबद्धकन्धरः ।निलिम्पनिर्झरीधरस्तनोतु कृत्तिसिन्धुरःकलानिधानबन्धुरः श्रियं जगद्धुरंधरः ॥8॥

प्रफुल्लनीलपङ्कजप्रपञ्चकालिमप्रभा_वलम्बिकण्ठकन्दलीरुचिप्रबद्धकन्धरम् ।स्मरच्छिदं पुरच्छिदं भवच्छिदं मखच्छिदंगजच्छिदान्धकच्छिदं तमन्तकच्छिदं भजे ॥9॥

अखर्वसर्वमङ्गलाकलाकदम्बमञ्जरी_रसप्रवाहमाधुरीविजृम्भणामधुव्रतम् ।स्मरान्तकं पुरान्तकं भवान्तकं मखान्तकंगजान्तकान्धकान्तकं तमन्तकान्तकं भजे ॥10॥

जयत्वदभ्रविभ्रमभ्रमद्‍भुजङ्गमश्वसद्_विनिर्गमत्क्रमस्फुरत्करालभालहव्यवाट् ।धिमिद्धिमिद्धिमिध्वनन्मृदङ्गतुङ्गमङ्गल_ध्वनिक्रमप्रवर्तितप्रचण्डताण्डवः शिवः ॥11॥

दृषद्विचित्रतल्पयोर्भुजङ्गमौक्तिकस्रजोर्_गरिष्ठरत्नलोष्ठयोः सुहृद्विपक्षपक्षयोः ।तृणारविन्दचक्षुषोः प्रजामहीमहेन्द्रयोःसमप्रवृत्तिकः कदा सदाशिवं भजाम्यहम् ॥12॥

कदा निलिम्पनिर्झरीनिकुञ्जकोटरे वसन्विमुक्तदुर्मतिः सदा शिरःस्थमञ्जलिं वहन् ।विमुक्तलोललोचनो ललामभाललग्नकःशिवेति मन्त्रमुच्चरन्कदा सुखी भवाम्यहम् ॥13॥

इमं हि नित्यमेवमुक्तमुत्तमोत्तमं स्तवंपठन्स्मरन्ब्रुवन्नरो विशुद्धिमेतिसंततम् ।हरे गुरौ सुभक्तिमाशु याति नान्यथा गतिंविमोहनं हि देहिनां सुशङ्करस्य चिन्तनम् ॥14॥

पूजावसानसमये दशवक्त्रगीतं यःशम्भुपूजनपरं पठति प्रदोषे ।तस्य स्थिरां रथगजेन्द्रतुरङ्गयुक्तांलक्ष्मीं सदैव सुमुखीं प्रददाति शम्भुः ॥15॥

टॅग्स :महाशिवरात्रिभगवान शिवहिंदू त्योहारहिन्दू धर्मअध्यात्म
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर कैसे करें मां लक्ष्मी को खुश?, इन 5 मंत्रों का करें जाप ...

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: इन 4 कारणों से जानिए अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदें सोना एवं अन्य कीमती धातुएं

कारोबारHindu-Muslim population 1950-2015: मुसलमानों की आबादी में 43.15, जैन समुदाय घटकर 0.36 प्रतिशत, हिंदुओं की आबादी में 7.82 प्रतिशत की कमी, रिपोर्ट में कई खुलासे

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया कल, अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए इस समय करें खरीदारी, जान लें शुभ मुहूर्त

भारतखतरे में है भारत की बहुसंख्यक हिंदू आबादी? जनसंख्या में रिकॉर्ड 7.82% की गिरावट, अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी में वृद्धि

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठआज का पंचांग 11 मई 2024: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठयोगेश कुमार गोयल का ब्लॉग: इस साल बेहद खास है सर्वसिद्ध मुहूर्त का पर्व अक्षय तृतीया

पूजा पाठअक्षय तृतीया 2024: सोना खरीदने की पहले जाने यह बातें, शुभ अवसर, तिथि, समय और ऑफर

पूजा पाठKedarnath Dham yatra 2024: आज से प्रारंभ हुई केदारनाथ यात्रा, क्या बिना पंजीकरण के कर सकते हैं यात्रा? जानिए सबकुछ

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 10 May 2024: आज अक्षय तृतीया पर इन 3 राशिवालों के खुल रहे हैं भाग्य, होगा फायदा ही फायदा