लाइव न्यूज़ :

Ganesh Chaturthi: हैदराबाद में इस बार गणपति की 61 फीट ऊंची मूर्ति, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 12:00 IST

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी इस बार 2 सितंबर को है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश चतुर्थी इस बार 2 सितंबर को है, हैदराबाद में भी हो रही है विशेष तैयारीहैदराबाद में भगवान गणेश की 61 फीट ऊंची प्रतिमा बनाने का काम आखिरी चरण में है

गणेशोत्सव को लेकर देश भर में तैयारियां अपने आखिरी चरण में है। हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक गणेश चतुर्थी इस बार 2 सितंबर को है। वैसे तो इसे पूरे देश में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन इस उत्सव की सबसे आकर्षक तस्वीरें महाराष्ट्र से ही आती हैं। महाराष्ट्र के कई शहरों और कस्बों में बड़े-बड़े पंडाल बनाये जाते हैं जहां गणपति विराजते हैं। महाराष्ट्र के साथ-साथ हैदराबाद के खैरताबाद का गणेश उत्सव भी काफी लोकप्रिय है।

हैदराबाद के खैरताबाद में गणपति प्रतिमा की खासियत इस मूर्ति का विशाल आकार है। देश भर में भगवान गणेश की जितनी प्रतिमाएं बनाई जाती हैं उसमें सबसे ऊंचे और बड़े प्रतिमाओं में खैरताबाद गणपति की भी प्रतिमा होती है। इस बार भी यहां गणेश उत्सव की बड़ी तैयारी चल रही है। इस बार हैदराबाद के खैरताबाद में भगवान गणेश की 61 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण काम हो रहा है और यह अपने अंतिम चरण में है।  

Ganesh Chaturthi: हैदराबाद में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा

इस साल यहां बन रही गणपति की प्रतिमा की खासियत ये है कि यह 61 फीट ऊंची होगी। मूर्ति की प्रतिमा सूर्य की तरह है। इसमें 12 सिर होंगे, 24 हाथ होंगे और 7 घोड़े लगे होंगे। एक तरह से भगवान गणेश की प्रतिमा को 7 घोड़े के साथ सूर्यदेव का रूप दिया गया है। भगवान गणेश की इस मूर्ति को बनाने में 100 से ज्यादा दिनों का समय लगा है।

टॅग्स :गणेश चतुर्थीभगवान गणेश
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठDhanteras 2025 के दिन सोना और चांदी खरीदने के लिए क्या है शुभ मुहूर्त? जानें पूजा का समय और सबकुछ

पूजा पाठDiwali Rangoli 2025: इस दिवाली बनाए लेटेस्ट रंगोली डिजाइन, बढ़ जाएगी घर की शोभा

पूजा पाठDiwali 2025: बच्चों से लेकर बड़ों तक..., दिवाली से जुड़े ये फैक्ट्स के बारें हर किसी को होने चाहिए पता, जानिए यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग