लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Assembly Elections 2023: झमाझम पड़े रहे वोट, दोपहर 2 बजे तक 42.37 प्रतिशत मतदान, 199 सीट पर वोटिंग जारी, देखें लाइव वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 25, 2023 14:11 IST

Assembly Elections 2023: कांग्रेस को उम्मीद है कि वह राज्य में प्रत्येक चुनाव में सरकार बदलने के 'रिवाज' को बदलते हुए अपना 'राज' (सरकार) कायम रखेगी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा उम्मीद कर रही है कि चुनावी लड़ाई में 'कमल' खिलेगा।राजस्थान में मतगणना तीन दिसंबर को होगी। प्रचार अभियान के बाद मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ।

Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में झमाझम वोट पड़े रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को बताया कि राजस्थान में 199 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दोपहर 2 बजे तक 42.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के कई दिनों के व्यस्त प्रचार अभियान के बाद मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ।

कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कूनर की मृत्यु के बाद करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान स्थगित कर दिया गया था। मतदाता जो शनिवार को मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अपने बूथों के बाहर कतार में खड़े थे। शाम 6 बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं। मतदान अधिकारियों ने पहले बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 1,02,290 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 69,114 पुलिस कर्मी, 32,876 राजस्थान होम गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड और आरएसी कर्मी और सीएपीएफ की 700 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस एक और कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है।

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर भरोसा करते हुए अशोक गहलोत सरकार को बदलने की कोशिश कर रही है। मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, विश्वराज सिंह मेवाड़, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ शामिल हैं।

मनाए जाने पर भाजपा और कांग्रेस के कई बागी प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। लेकिन अभी भी दोनों पार्टियों के करीब 45 बागी उम्मीदवार मैदान में हैं। विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हैं। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को निर्धारित की गई है। 2018 में, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा 73 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही।

राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर 50 हजार से अधिक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जहां 5,26,90,146 मतदाता प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच चल रहा है। कुल 1862 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए राजस्थान पुलिस के 70000 जवानों सहित 1.70 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

कुल 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान कराएंगे। गंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के बाद वहां चुनाव स्थगित कर दिया गया है। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है।

टॅग्स :राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावअशोक गहलोतवसुंधरा राजेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

राजस्थान अधिक खबरें

राजस्थानUdaipur Communal Tensions: स्कूल छात्र की लड़ाई में उदयपुर सुलगा, सांप्रदायिक तनाव के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद

राजस्थानबीकानेर: रोट्रेक्ट मरुधरा ने "हर घर राम" अभियान के तहत 2100 राम लला प्रतिमाओं का किया वितरण

राजस्थानIAF Aircraft Crash: जैसलमेर में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, धूं-धूं जलकर हुआ खाक

राजस्थानराजस्थान में चलाई रामलहर, गुरु कृपा और शास्त्र ज्ञान के धनी हैं विनायक शर्मा

राजस्थानRajasthan Budget 2024: गरीब बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख रुपए का बॉन्ड देगी सरकार, वित्त मंत्री दिया कुमारी ने की घोषणा