लाइव न्यूज़ :

दशहरे के बाद उद्धव ठाकरे जाएंगे अयोध्या, राम लाल के करेंगे दर्शन, शिव सेना ने बीजेपी को याद दिलाए उसके 3 वादे

By भाषा | Updated: October 4, 2018 18:45 IST

शिव सेना नेता ने कहा कि जब किसी ने भी बाबरी मस्जिद विध्वंस की जिम्मेदारी नहीं ली तो शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ने ली।

Open in App

मुंबई, चार अक्टूबर: राम मंदिर को लेकर मची राजनैतिक होड़ के बीच, शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि इस मुद्दे पर अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे दशहरे के बाद अयोध्या जाएंगे। 

यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एक दिन ही पहले बुधवार शाम को राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख जनमेजय शरणजी महाराज ने ठाकरे से यहां पार्टी के मुख्यालय सेना भवन में मुलाकात की थी।

शिवसेना के सूत्रों ने बताया कि शरणजी महाराज ने ठाकरे को अयोध्या आने का न्योता दिया और उन्हें बताया कि न्यास को राम मंदिर के निर्माण में शिवसेना की मदद की जरूरत है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ठाकरे 19 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली में अपनी यात्रा की तारीख की घोषणा करेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘ शिवसेना ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे का हमेशा से समर्थन किया है। चार साल से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा ने वहां भव्य राम मंदिर बनाने के अपने वादे को अभी तक पूरा नहीं किया।’’ 

शिव सेना नेता ने बीजेपी को याद दिलाए 3 वादे

उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर सहयोगी दल भाजपा की आलोचना की।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरविंद सावंत ने कहा कि सत्तारूढ़ राजग ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले लोगों से तीन वादे किए थे : संविधान का अनुच्छेद 370 निरस्त करना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और कश्मीर मुद्दा हल करना।

सावंत ने कहा, ‘‘हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे जो हमने पहले नहीं कहा था। जब किसी ने भी बाबरी मस्जिद विध्वंस की जिम्मेदारी नहीं ली तो शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ने ली। अब राजग को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो गए हैं लेकिन अब भी राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं हुआ और यह मामला अदालत में लंबित है।’’ 

मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘शिवसेना इस मुद्दे के साथ खड़ी रहेगी।’’

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिउद्धव ठाकरेशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा