लाइव न्यूज़ :

सोमू वीराजु आंध्र प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष नियुक्त, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी हैं सदस्य

By निखिल वर्मा | Updated: July 27, 2020 22:40 IST

सोमू वीराजु भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश इकाई में भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमू वीराजु वर्ष 2015 में वह आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य बने थे। बीजेपी ने हाल में कई प्रदेशों में नए अध्यक्षों की नियुक्त की है.

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य सोमू वीराजु को पार्टी की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। विज्ञप्ति में कहा गया, "यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होती है।" भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई में महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके वीराजु प्रदेश अध्यक्ष के पद पर के लक्ष्मीनारायण की जगह लेंगे। वीराजु भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य हैं।

बीजेपी में सांगठनिक स्तर पर लगातार परिवर्तन हो रहा है। हाल ही में दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, गुजरात सहित कई प्रदेश में बीजेपी ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति किए हैं। जेपी नड्डा धीरे-धीरे संगठन को मजबूत कर रहे हैं। केंद्रीय समिति में भी कई पद खाली हैं। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार के निधन के बाद संसदीय बोर्ड में कई जगह खाली हैं। उसे भी भरा जाना है।

ओम प्रकाश धनकड़ को हरियाणा बीजेपी की कमान भाजपा ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह सुभाष बराला की जगह लेंगे।  जाट समुदाय से आने वाले धनखड़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने को राज्य में जातिगत समीकरणों को संतुलित करने के प्रयास के रूप में भी देखा जा रहा है, जहां राजनीति जाटों और गैर-जाटों के इर्द-गिर्द घूमती है।

राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गैर जाट समुदाय से आते हैं। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बराला भी जाट समुदाय से ही थे। धनखड़ (58 वर्ष) को 2014 में खट्टर सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

सीआर पाटिल बने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा सांसद चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल ने मंगलवार को पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्रीय योजनाओं को राज्य के लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सांसद पाटिल (65) ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया।

उन्होंने गांधीनगर में भाजपा मुख्यालय में राज्य पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जीतू वघानी, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर, रूपानी ने विश्वास व्यक्त किया कि जब पार्टी पाटिल के नेतृत्व में राज्य विधानसभा चुनाव लड़ेगी तो भाजपा 2022 में रिकॉर्ड सातवीं बार सरकार बनाएगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा