लाइव न्यूज़ :

सहयोगी दल के नेता का बड़ा बयान, 2020 के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे नीतीश कुमार

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: November 1, 2018 17:02 IST

रालोसपा प्रमुख ने नीतीश कुमार को लेकर ये दावा गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 नवंबर: बिहार की सियासत में इस वक्त उठा-पटक चल रही है। लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सहयोगी दल नाराज चल रही हैं। ऐसे में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उपेंद्र कुशवाहा की माने तो नीतीश कुमार 2020 चुनाव के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार ने एक बार उनसे कहा था कि 'वो लगातार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, वो अब और कितने साल मुख्यमंत्री बने रहेंगे।'

रालोसपा प्रमुख ने नीतीश कुमार को लेकर ये दावा गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में किया है। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सिरे से खारिज कर दिया है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को चुना है और वो मुख्यमंत्री बन रहेंगे।

बता दें कि हाल ही में ये खबर आई थी कि बीजेपी और जेडीयू के बीच सीटों को लेकर समझौता हो गया है। जिसके अनुसार, जेडीयू और बीजेपी दोनों बिहार में 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं रामविलास पासवान की पार्टी चार और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उपेंद्र कुशवाहा इस सीट बंटवारे से खुश नहीं दिख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही है कि नाराज कुशवाहा लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के साथ जा सकते  हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा