लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर ने फिर से CM नीतीश कुमार पर किया शब्दबाणों का बौछार, कहा- बिहार में हुई सबसे कम कोरोना की टेस्टिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2020 14:56 IST

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि देश में अगर सबसे कम कोरोना की टेस्टिंग बिहार में हुए हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जनता के बारे में सोचना चाहिए तो चुनाव चुनावों की चर्चा कर रहे हैं. 7-9 प्रतिशत पॉज़िटिव केस दर और 6 हज़ार से ज़्यादा केस के बावजूद बिहार में करोना के बजाय चुनावों की चर्चा है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का कोई भी मौका गंवाना नही चाहते हैं. प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

पटना: कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आंखों के तारा माने जानेवाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का कोई भी मौका गंवाना नही चाहते हैं. यही कारण है कि मौका मिलते ही वह नीतीश कुमार पर शब्दबाणों की बौछार कर देने से नही चूक रहे हैं. प्रशांत किशोर ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रशांत ने कहा कि बिहार में कोरोना के 6 हजार से अधिक केस सामने आ चुके हैं. इसके बाद भी नीतीश कुमार सिर्फ चुनाव की चर्चा कर रहे हैं. 

प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि देश में अगर सबसे कम कोरोना की टेस्टिंग बिहार में हुए हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जनता के बारे में सोचना चाहिए तो चुनाव चुनावों की चर्चा कर रहे हैं. 7-9 प्रतिशत पॉज़िटिव केस दर और 6 हज़ार से ज़्यादा केस के बावजूद बिहार में करोना के बजाय चुनावों की चर्चा है. तीन महीनों से कोरोना के डर से अपने आवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई ख़तरा नहीं है. 

पीके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि तीन महीनों से कोरोना के डर से अपने आवास से ना निकलने वाले नीतीश कुमार समझते हैं कि लोगों के घरों से निकलकर चुनाव में भाग लेने में कोई खतरा नहीं है. यहां यह भी बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कुछ दिन पहले कहा था कि पहले सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरूपयोग कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन घंटो अपने नेताओं से वीडियो कॉफ़्रेंस करते हैं. लेकिन आम जनता को उन्होंने इस संकट में पूछा तक नहीं. उन्होंने एक और ट्विट कर कहा आदरणीय मुख्यमंत्री जी, इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, गरीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसलाअफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं. आप ऐसा करने वाले देश के अकेले मुख्यमंत्री हैं. अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा. लेकिन अब तो निकलिए.

प्रशांत किशोर के अलावे बिहार के विपक्षी दलों ने भी यही बार-बार मुद्दा उठाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रहा है कि लॉकडाउन के बाद आजतक नीतीश कुमार क्यों नहीं आवास से बाहर निकल रहे हैं. लालू परिवार नीतीश को बार-बार बाहर निकलने की चुनौती दे रहा है. लालू यादव भी कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कोरोना से डर गए है और आलीशान बंगला से निकला नहीं चाहते हैं. अगर उनको बिहार की जनता की चिंता रहती है तो वह बाहर जरूर निकलते. 

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०विधान सभा चुनाव २०२०जेडीयूकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा