लाइव न्यूज़ :

MP चुनावः इस संगठन ने BJP-कांग्रेस की बढ़ाई चिंता, अभिनेता गोविंदा को बुलाकर करने जा रहा है किसान महापंचायत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 1, 2018 08:53 IST

इस संगठन ने महापंचायत में देश के बुद्धिजीवियों को बुलाया है। साथ ही नर्मदा बांध के विस्थापितों के लिए लड़ाई लड़ रही मेघा पाटकर ने भी उनके इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है।

Open in App

भोपाल, 01 अक्टूबरः मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच राजनीति चरम पर पहुंच गई है। राजनीतिक दलों के अलावा राज्य में सामाजिक संगठन जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन भी अपनी ताकत दिखा रहा है। यह संगठन 2 अक्टूबर को प्रदेश के धार जिले के कुक्षी में किसान महापंचायत का आयोजन कर रहा है, जिसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा ने आने की अपनी अनुमति दे दी है।

मध्यप्रदेश में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को चिंता में डाल दिया है। जयस ने राज्य में 80 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया है। इसके तहत अब जयस अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर चुका है। 

जयस ने कुक्षी में जो किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इस आयोजन में वह अपनी ताकत भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को दिखाना चाहता है। जयस के प्रमुख डा. हीरालाल अलावा ने इस महापंचायत की तैयारी पूरी कर ली है। 

उन्होंने महापंचायत में देश के बुद्धिजीवियों को बुलाया है। साथ ही नर्मदा बांध के विस्थापितों के लिए लड़ाई लड़ रही मेघा पाटकर ने भी उनके इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है। किसान महापंचायत में फिल्म अभिनेता गोविंदा भी आ रहे हैं।

डा. अलावा ने बताया कि गोविंदा ने किसान महापंचायत में आने की अनुमति दे दी है। वे परिवार सहित पहले 2 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे, जहां महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे कुक्षी में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। 

उन्होंने बताया कि हमारे प्रत्याशी तय हो गए हैं। हम 80 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार रहे हैं। डॉ. अलावा ने कहा कि हम किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ना चाहते, बल्कि आदिवासियों का प्रतिनिधित्व विधानसभा में हो इसके लिए युवा वर्ग को चुनाव लड़ा कर हम विधानसभा भेजने की तैयारी कर चुके हैं। 

कुक्षी में होने वाली इस महापंचायत के जरिए एक तरह से जयस अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर चुका है। जयस, भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के लिए चिंता बन गया है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं डॉ. अलावा को भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया, मगर उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया।(मध्य प्रदेश से राजेंद्र पारासर की रिपोर्ट)

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा