लाइव न्यूज़ :

लालू जी, हमें, देवगौड़ा जी सभी को पार्टी प्रमुख पद छोड़ना चाहिए, हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन हैः रामविलास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2019 20:46 IST

रामविलास ने अपने पुत्र चिराग पासवान के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भतीजा प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामना दी, खुशी का इजहार किया और कहा ''हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन है, छोड़ते (पार्टी पद) क्यों नहीं हो। लालू जी जेल में बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअपने ही बच्चों में बनाना है (राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष)। चाहे तेजस्वी, तेजप्रताप या मीसा को बनावें।किसी को भी बना दें। झारखंड में शिबू सोरेन भी अपना (झामुमो प्रमुख का पद) पकड़े हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद सहित देश के अन्य वयोवृद्ध राजनेताओं को नई पीढ़ी को मौका देते हुए अपने-अपने राजनीतिक उत्तराधिकारियों की घोषणा कर देनी चाहिए।

पटना के बापू सभागार में लोजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए रामविलास ने अपने पुत्र चिराग पासवान के पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष और भतीजा प्रिंस राज को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामना दी, खुशी का इजहार किया और कहा ''हम तो दूसरे लोगों को भी कहेंगे भइया नया जेनरेशन है, छोड़ते (पार्टी पद) क्यों नहीं हो। लालू जी जेल में बंद हैं।

अपने ही बच्चों में बनाना है (राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष)। चाहे तेजस्वी, तेजप्रताप या मीसा को बनावें। किसी को भी बना दें। झारखंड में शिबू सोरेन भी अपना (झामुमो प्रमुख का पद) पकड़े हुए हैं। मुलायम सिंह यादव को जबतक अखिलेश यादव ने नहीं हटाया तबतक पकड़े रहे।

उधर देवगौड़ा जी 93 साल के हो गए हैं। उधर अकाली दल के हैं सभी जगह...। उन्होंने कहा, '' नया जेनरेशन आ गया है। अपने जीते जी देख लो कि हमने जिस पौधे को लगाया है वह पौधा फल फूल रहा है। हमारी जो आगे आने वाली पीढ़ी है...।

हर बाप को चाहत होनी चाहिए कि हम जितनी दूरी पर पहुंचे हैं, हमारी संतान चाहे बेटा हो या बेटी उससे भी आगे बढे़। इसलिए पढ़ाइए लिखाइए अपना उत्ताधिकारी बनाकर उसे आगे बढ़ाने का काम कीजिए। हमलोगों ने किया।’’ परिवारवाद करने के आरोप के बारे में रामविलास ने कहा ''ऐसा कोई एक पीढ़ी में कर सकता है। रामचंद्र पासवान को बढ़ाए थे। एक बार जीत जाता पर चार बार एमपी (सांसद) रहा। पारस बाबू 1977 से विधायक रहे। चिराग नक्सल प्रभावित जमुई से चुनाव दोबारा भारी मतों जीते।’’

टॅग्स :इंडियाबिहाररामविलास पासवानलालू प्रसाद यादवशिबू सोरेनएचडी देवगौड़ातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा