लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: मोदी की जनसभाओं से बढ़ रहा है कांग्रेस का ग्राफ, जुमलेबाजी से ऊब चुकी है जनता

By भाषा | Updated: May 5, 2018 18:22 IST

पार्टी प्रवक्ता पी एल पुनिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'पहले कहा गया कि प्रधानमंत्री कर्नाटक में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। फिर 10 और 15 जनसभाओं की बात हुई। अब कहा गया है कि उनकी 21 सभाएं होंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 5 मार्च: कांग्रेस ने शनिवार को दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं से बीजेपी की बजाय उसका (कांग्रेस का) ग्राफ बढ़ रहा है क्योंकि जनता उनके 'जुमलेबाजी' से ऊब चुकी है और उनकी बातों पर अब लोगों को यकीन नहीं होता।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस, JDS पर बिफरे मोदी, कहा-इनके बीच है गुप्त समझौता

अमित शाह का खुलासाः कर्नाटक में बीजेपी की जीत पक्की, ये हैं तीन फैक्टर

पार्टी प्रवक्ता पी एल पुनिया ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'पहले कहा गया कि प्रधानमंत्री कर्नाटक में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे। फिर 10 और 15 जनसभाओं की बात हुई। अब कहा गया है कि उनकी 21 सभाएं होंगी। इससे पता चलता है कि कर्नाटक में भाजपा हताश हो चुकी है।' उन्होंने कहा, 'जनता मोदी जी की जुमलेबाजी से ऊब चुकी है। अब लोगों को उन पर विश्वास नहीं होता क्योंकि उनकी बातों में वजन नहीं है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी की मुस्लिम फैन ने बनाई पार्टी, 224 सीटों पर लड़ेंगी चुनाव, सलमान खान के दोनों भाई करते हैं प्रचार

पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियांः गदाग में बोले- कर्नाटक चुनाव के बाद 'पीपीपी' बन जाएगी कांग्रेस

उनकी जनसभाओं से कर्नाटक में कांग्रेस का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।' पुनिया ने दावा किया कि कर्नाटक से मिली जमीनी रिपोर्ट से स्पष्ट है कि राज्य में भाजपा मुकाबले में कहीं नहीं है।गौरतलब है कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान है और 15 मई को मतगणना होगी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज