लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में किसानों ने कई जगहों पर यातायात रोका, BJP विधायकों के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

By अनुराग आनंद | Published: March 12, 2021 7:24 AM

प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ समय के लिए हिसार-जींद मार्ग को अवरूद्ध कर दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के विधायक असीम गोयल द्वारा राज्य विधानसभा में दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुए किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायकों को किसी भी जनसभा के लिए उनके गांवों में नहीं प्रवेश करने देंगे।

अंबाला: हरियाणा विधानसभा में ‘किसानों पर केन्द्रित’ अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के एक दिन बाद राज्य के किसानों ने जींद और हिसार में बृहस्पतिवार को यातायात को अवरूद्ध कर दिया जबकि इनमें से कुछ ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने वाले हरियाणा के विधायकों के खिलाफ किसानों के एक समूह ने सिरसा और जींद में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कुछ समय के लिए हिसार-जींद मार्ग को अवरूद्ध कर दिया और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

किसानों ने कहा कि जजपा के विधायकों को किसी गांव में नहीं प्रवेश करने देंगे

अंबाला शहर से सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक असीम गोयल द्वारा राज्य विधानसभा में दिये गये बयान पर आपत्ति जताते हुए किसानों के एक समूह ने उनके प्रेम नगर स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि गोयल ने किसानों के संदर्भ में कुछ अप्रत्यक्ष टिप्पणी की थी। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के विधायकों को किसी भी जनसभा के लिए उनके गांवों में नहीं प्रवेश करने देंगे क्योंकि उन्होंने तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त किये जाने के लिए केन्द्र पर दबाव नहीं बनाया।

हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने बुधवार को विश्वासमत जीत लिया था-

किसानों ने जब गोयल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया तो उस समय वह वहां नहीं थे। सिरसा में किसानों के एक समूह ने हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रमुख और स्थानीय विधायक गोपाल कांडा का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि कांडा किसानों के साथ खड़े नहीं हुए और उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। गौरतलब है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को आसानी से पराजित कर हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने बुधवार को विश्वासमत जीत लिया था।

विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 55 और पक्ष में 32 मत पड़े

मतों के विभाजन के बाद यह प्रस्ताव गिर गया। प्रस्ताव पर छह घंटे तक चली मैराथन चर्चा के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सदन में घोषणा की कि अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 55 और पक्ष में 32 मत पड़े थे। इस बीच चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अविश्वास प्रस्ताव लाने के बजाय अपनी पार्टी के विधायकों के साथ इस्तीफा देना चाहिए था। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :हरियाणाजींदसिरसाजननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE 10th Result 2024: रिजल्ट जारी, लड़कियों ने किया टॉप, 96.32 फीसद छात्राएं पास

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा में राजपूतों के साथ भेदभाव हो रहा है, उनका अपमान हो रहा है", करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अमू ने इन आरोपों के साथ दिया पार्टी से इस्तीफा

भारतHaryana Political Crisis: 3 निर्दलीय MLA के कांग्रेस के साथ आने पर दुष्यंत चौटाला का दावा, फ्लोर टेस्ट के लिए गर्वनर को लिखा पत्र

अन्य खेलNational Federation Cup: 1100 दिन बाद राष्ट्रीय फेडरेशन कप में जलवा बिखरेंगे चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक से पहले भुवनेश्वर में दिखाएंगे जलवा, जानें शेयडूल

भारतHaryana Political Crisis: 'अगर कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, तो हमारे सभी MLA भाजपा के खिलाफ'- दुष्यंत चौटाला

राजनीति अधिक खबरें

भारतPM Modi Nomination: इतने बजे नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, जानिए समय चुनने के पीछे का महत्व

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: जानिए कौन हैं रमेश अवस्थी, 1990 से राजनीति में जुड़े....

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: कानपुर में सीएम योगी की ललकार, कहा- तीसरी बार मोदी सरकार, अवस्थी को जिताएं

राजनीतिKanpur LS polls 2024: अक्षरा और मोनालिसा के रोड शो  में उमड़ा जनसैलाब, क्या टूटेगा जीत का रिकार्ड, अवस्थी रचेंगे इतिहास

राजनीतिKanpur LS polls 2024: रोडशो, जयकार और फूलों से स्वागत, पीएम मोदी ने कानपुर में भाजपा प्रत्याशी अवस्थी के समर्थन में किया रोड शो