लाइव न्यूज़ :

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल ने ली मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 23, 2018 12:33 IST

आनंदीबेन पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उपस्थित रहे।

Open in App

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार (23 जनवरी) मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पटेल को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने शपथ दिलाई।  पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रिपरिषद के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

राज्यपाल बनने से पहले पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री, राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। 21 नवंबर 1941 को जन्मी पटेल मोहिनाबा हाई स्कूल अहमदाबाद की प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सहित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रामनरेश यादव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से राज्य के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार ओम प्रकाश कोहली के पास था। पटेल के शपथ लेते ही राज्य को पूर्णकालिक राज्यपाल मिल गया है। पटेल जब शपथ ग्रहण के लिए मध्य प्रदेश पहुंची तो उनका स्वागत राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया।

टॅग्स :आनंदीबेन पटेलमध्य प्रदेशगुजरातबीजेपीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला