लाइव न्यूज़ :

लाभ का पद मामले में आप विधायकों की याचिका पर चुनाव आयोग 17 मई को करेगा सुनवाई

By भारती द्विवेदी | Updated: April 13, 2018 13:48 IST

17 मई को तीन बजे लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग 20 विधायकों की याचिका पर सुनवाई करेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 13 अप्रैल: 'लाभ के पद' मामले में 23 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों राहत दी थी। विधायकों की याचिका पर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से दोबारा सुनवाई करने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश को मानते हुए चुनाव आयोग सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। 17 मई को तीन बजे लाभ का पद मामले में चुनाव आयोग 20 विधायकों की याचिका पर सुनवाई करेगा।

चुनाव आयोग द्वारा आप विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने की सिफारिश के बाद 21  जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य करार दिया था। वहीं केंद्र सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी किया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 जनवरी को इलेक्शन कमीशन की उस सिफारिश को मंजूरी दे दी थी। आम आदमी पार्टी ने पार्टी के 20 विधायकों ने 'लाभ के पद' के आधार पर अयोग्य ठहराए जाने वाली अधिसूचना को चुनौती देते हुए 23 जनवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय में अपील की। आप विधायकों ने न्यायमूर्ति एस. रविंद्र भट्ट की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के सामने इस मामले को उठाते हुए केंद्र सरकार की अधिसूचना रद्द करने मामले की सुनवाई सूचीबद्ध करने की मांग की थी। 

23 मार्च को आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली। विधायकों की याचिका पर हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग से दोबारा सुनवाई करने को कहा था। इस फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे सत्य की जीत बताते हुए ट्वीट किया था, 'सत्य की जीत हुई। दिल्ली के लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को ग़लत तरीक़े से बर्खास्त किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया। दिल्ली के लोगों की बड़ी जीत। दिल्ली के लोगों को बधाई।'

टॅग्स :लाभ का पदआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालचुनाव आयोगहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा