नई दिल्ली, 5 मार्च: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इटली से वापस आ गए हैं। भारत पहुंचकर राहुल ने पूर्वोत्तर चुनाव नतीजों पर अपनी बात रखी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा- 'कांग्रेस पार्टी त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में मिली जनादेश का सम्मान करती है। हम नार्थ-ईस्ट में फिर से पार्टी को मजबूत करने और लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे।' राहुल गांधी ने ट्वीट के आखिर में कांग्रेस के सारे कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए शुक्रिया कहा है।
एक मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी नानी से मिलने इटली गए थे। जाने से पहले राहुल ने ट्वीट किया था और लिखा था- 'मेरी नानी 93 साल की हैं। वो दुनिया की सबसे दयालु महिला हैं। मैं इस बार होली की छुट्टी उनके साथ मना कर उन्हें सरप्राइज देना चाहता हूं। मैं उन्हें गले लगाने तक का इंतजार नहीं कर सकता हूं।'
पूर्वोत्तर चुनाव के रिजल्ट आने के बाद बीजेपी के नेता समेत लोगों ने भी राहुल गांधी के इस दौरे का मजाक बना रहे हैं। चुनाव नजीतों के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉफ्रेंस किया था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि 'मुझे व्हाट्सऐप पर मैसेज आया है कि इटली में चुनाव है।'
वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्वोत्तर में कांग्रेस की खराब दशा पर कहा कि राहुल गांधी नॉन-सीरियल लीडर हैं। उनके ऊपर राजनीति थोपी गई है। वो जनता के नेता नहीं हो सकते हैं। वहीं राहुल के ट्वीट का ट्विटर यूजर्स भी खूब मजाक बनाया था।