लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज: बिहार में बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

By अमित कुमार | Updated: January 27, 2021 13:42 IST

इस घटना को किन वजहों से बदमाशों ने अंजाम दिया है यह बात अभी साफ नहीं हो सकी है। अपराधियों की गोली लगने की वजह से अजफर शम्सी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी को कुछ बदमाशों ने बुधवार को गोली मार दी। बीजेपी नेता को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अजफर शम्सी मुंगेर के जमालपुर कॉलेज जा रहे थे तभी उन पर हमला हुआ।

बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अजफर शम्सी को अपराधियों ने गोली मार दी है। अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल BJP प्रवक्ता को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल नेता को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 

बीजेपी प्रवक्ता अजफर शम्सी जगजीवन राम कॉलेज (जेआरएस) में प्रोफेसर भी हैं। वह आज सुबह 11 बजे कॉलेज में स्पीच देने जा रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने आकर उन्हें गोली मार दिया। अजफर शम्सी मजदूर यूनियन संघ (आईटीसी) के अध्यक्ष भी हैं। विरोधी नेताओं से उनका अक्सर विवाद रहता था। ऐसे में अब पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।   

शुरुआत जांच से यह पता चला है कि उन्हें दो गोलियां लगी है। इसमें से एक गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में लगी है, वहीं दूसरी गोली पेट में लगी है। अभी उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अजफर शम्सी को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की तैयारी चल रही है। कॉलेज में हुए इस घटना के बाद वहां के छात्रों में भगदड़ मच गई। 

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा