लाइव न्यूज़ :

BJP नेता का दावा, 'NDA जल्द ला सकता है एक साथ चुनाव कराने का विधेयक'

By भाषा | Updated: August 28, 2018 22:11 IST

तेलंगाना में अगले साल अप्रैल - मई में लोकसभा चुनाव के साथ यह चुनाव होना है।

Open in App

हैदराबाद, 28 अगस्त: केंद्र की एनडीए सरकार लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने के लिए एक संविधान संशोधन विधेयक लाने के वास्ते संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है, या आगामी शीतकालीन सत्र में ऐसा कर सकती है। 

तेलंगाना बीजेपी के एक नेता ने मंगलवार को यह दावा किया। तेलंगाना बीजेपी प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि इस बारे में संभावना है कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के लिए एक संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है, या इस उद्देश्य के लिए एक विशेष सत्र बुला सकती है।

राव ने कहा, 'बीजेपी एक साथ चुनाव कराने के पक्ष में है, हम अब भी इस विषय को आगे बढ़ा रहे हैं और इसे नहीं छोड़ा है।’’

 उन्होंने यह भी कहा कि इस बारे में स्पष्ट संकेत दिखता है कि मुख्यमंत्री के। चंद्रशेखर राव अपना यह इरादा बना रहे हैं कि विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाएं। हालांकि, भाजपा इसे (विधानसभा चुनाव पहले कराने को) संभावना के तौर पर नहीं देखती है। 

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि क्या टीआरएस सरकार विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की संभावनाएं तलाश रही है।

 तेलंगाना में अगले साल अप्रैल - मई में लोकसभा चुनाव के साथ यह चुनाव होना है। राव ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि यदि विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाते हैं और लोकसभा चुनाव के साथ नहीं कराए जाते हैं, तो टीआरएस सत्ता में लौट आएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष के तैयार नहीं रहने का फायदा उठाना चाहते हैं और विधानसभा चुनावों पर ही पूरा ध्यान सुनिश्चित करना चाहते हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री आम चुनावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के प्रभावों को लेकर भी चिंतित हैं जिसका असर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी पड़ सकता है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से यह संभव नहीं हो सकता है कि मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभाओं के साथ चुनाव कराने के लिए अभी विधानसभा भंग कर दें। 

इसकी यह वजह है कि चुनाव आयोग ने इन चार राज्यों में आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं।

राव ने कहा कि तेलंगाना में समय से पहले चुनाव कराने से एक साथ चुनाव कराने का राष्ट्रीय एजेंडा भी हतोत्साहित होगा।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

राजनीति अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं