लाइव न्यूज़ :

BJD ने बीजेपी के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, ओडिशा में विशेष राज्य के दर्जे की उठी मांग

By एएनआई | Updated: April 8, 2019 19:29 IST

बीजेडी के नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी शिकायत में लिखा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले दिए घोषणा पत्र में ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। जिसे नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रंधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने की अपील की थी।ओडिशा में चुनाव अप्रैल 11, 18, 23 और 19 को समपन्न होंगे

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार(8 अप्रैल) को बीजेपी के खिलाफ खारवेला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में बीजेपी पर ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि बीजेडी के नेता और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी शिकायत में लिखा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले दिए घोषणा पत्र में ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने  का वादा किया था। जिसे नरेन्द्र मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया और ओडिशा की 4.5 करोड़ लोगों को धोखा दिया है।

बीजेपी ने सात अप्रैल को ओडिशा के लिए घोषणा पत्र जारी किया था। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेडी 8 अप्रैल को कहा,  'बीजेपी  ने राज्य को 2019 ओडिशा चुनाव का घोषणा पत्र दिया है। यह घोषणा पत्र भी 2014 के घोषणा पत्र की तरह ही झूठा और धोखों से भरा हुआ है। इस घोषणा पत्र में 2014 के मुकाबले अधिक झूठ बोले गये हैं।

बीजेडी ने बीजेपी से कुल 15 सवाल किये हैं, जिसमें यह सवाल भी शामिल है  कि बीजेपी ने 2014 में ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली बात की थी,  वह 2019 के घोषणा पत्र से गायब क्यों हो गई? जनवरी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रंधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा दिलवाने की अपील की थी। 

प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में नवीन पटनायक ने लिखा था,  "ओडिशा राज्य का विकास और परिवर्तन सराहनीय रहा है। केन्द्रीय सरकार ने हमेशा ओडिसा की उपेक्षा की है। ओडिसा सरकार कई समय से राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने के लिए केन्द्र सरकार से मदद मांग रही है। पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर ओडिसा के विकास में बहुत मदद मिलेगी।" ओडिशा में चुनाव चार चरणों में पूर्ण होगें। यह चुनाव अप्रैल 11, 18, 23 और 19 को होंगे। वोटो की गिनती 23 मई को पूरी होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबीजेपी संकल्प पत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi New CM Swearing: लो जी डेट फाइनल?, इस दिन होगा दिल्ली मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ ग्रहण समारोह, इस मिशन पर काम करेंगे नए सीएम

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा