लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह से कहा, ‘आप गृह मंत्री हैं आपको झूठ बोलना शोभा नहीं देता’

By भाषा | Updated: December 21, 2020 18:47 IST

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि वह 28 दिसंबर को बीरभूम जिले में एक आधिकारिक बैठक के लिए जाएंगी और अगले दिन एक रोड शो करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के ज्यादातर हिस्सों से अधिक पिछड़ा है और भ्रष्टाचार तथा उगाही में आगे है।हम उद्योग में शून्य हैं, हम एमएसएमई में नंबर एक पर हैं।

कोलकाताःपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राज्य के विकास के संदर्भ में झूठ बोलने का आरोप लगाया और राज्य की स्थिति पर शाह द्वारा दिए गए आंकड़ों को “झूठ का पुलिंदा” करार दिया।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि वह 28 दिसंबर को बीरभूम जिले में एक आधिकारिक बैठक के लिए जाएंगी और अगले दिन एक रोड शो करेंगी।

बोलपुर में रविवार को संवाददाता सम्मेलन में शाह ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया था और कहा था कि पश्चिम बंगाल कई मामलों में देश के ज्यादातर हिस्सों से अधिक पिछड़ा है और भ्रष्टाचार तथा उगाही में आगे है।

बनर्जी ने कहा, “मैं अमित जी को बताना चाहती हूं कि आप गृह मंत्री हैं और आपको यह शोभा नहीं देता की आप अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से दिए गए झूठ की जांच किये बिना उसका बखान करें।”

उन्होंने कहा कि वह शाह के आरोपों का मंगलवार को विस्तार से जवाब देंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आज केवल दो चीजों पर बोलना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि हम उद्योग में शून्य हैं, हम एमएसएमई में नंबर एक पर हैं।”

बनर्जी ने कहा, “उन्होंने यह भी कहा कि हमारे गांवों में हमने सड़कें नहीं बनाईं। हम उसमें भी नंबर एक पर हैं और यह जानकारी भारत सरकार ने साझा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा