लाइव न्यूज़ :

'aircraft-carrier killer' missile: डीएफ-26बी और डीएफ-21 डी मिसाइलों का परीक्षण, विशेषज्ञ “कैरियर किलर” कहते हैं, see pics

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 27, 2020 14:25 IST

Open in App
1 / 8
चीन की सेना ने दक्षिणी चीन सागर में दो मिसाइलों का परीक्षण किया जिसमें एक “कैरियर मिसाइल” भी शामिल थी। सैन्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसे अमेरिकी बलों पर हमले के लिए विकसित किया गया हो सकता है।
2 / 8
एक समाचार-पत्र में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर में यह जानकारी दी गई। हांग कांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट समाचार-पत्र ने चीनी सेना के अज्ञात करीबी सूत्रों के हवाले से खबर दी कि डीएफ-26बी और डीएफ-21 डी मिसाइलों को बुधवार को दक्षिणी द्वीप प्रांत हैनान और पार्सल द्वीपसमूहों के बीच वाले इलाके में दागा गया।
3 / 8
इस खबर की पुष्टि के आग्रह पर रक्षा मंत्रालय और बीजिंग में विदेश मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। विश्व के सबसे व्यस्ततम व्यापार मार्गों में से एक, दक्षिण चीन सागर पर नियंत्रण को लेकर बढ़ते विवाद बीजिंग के वाशिंगटन और उसके दक्षिणी पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते में लगातार कड़वाहट पैदा कर रहे हैं।
4 / 8
ट्रंप प्रशासन ने विवादित क्षेत्र के ज्यादातर हिस्से पर संप्रभुता के बीजिंग के दावों को इस साल खारिज कर दिया था। इसके कुछ हिस्सों पर वियतनाम, फिलीपीन और अन्य देश की सरकारें भी दावा करती हैं।
5 / 8
बुधवार को किए गए ये परीक्षण चीन की उस शिकायत के बाद आए हैं जिसमें उसने कहा था कि अमेरिकी यू2 जासूसी विमान बीजिंग द्वारा घोषित ‘‘नो फ्लाई जोन” में घुस आया था।
6 / 8
डीएफ-21 का निशाना असामान्य रूप से सटीक होता है और इसे सैन्य विशेषज्ञ “कैरियर किलर” कहते हैं जिनका मानना है कि इसे उन अमेरिकी विमानवाहकों को निशाना बनाने के लिए विकसित किया गया है जो चीन के साथ संभावित संघर्ष में शामिल हो सकते हैं।
7 / 8
बीजिंग ने पिछले दो दशक में मिसाइलों, लड़ाकू विमानों, परमाणु पनडुब्बियों और अन्य हथियारों को विकसित करने की कोशिश में खूब खर्च किया है।
8 / 8
वह अपनी सीमाओं से परे भी अपनी सेना को विस्तार दे सके। खबर में बताया गया कि डीएफ-26 बी को उत्तरपश्चिमी प्रांत किंगहाई से जबकि डीएफ-21डी को पूर्वी तट पर शंघाई के दक्षिण में स्थित जेझियांग प्रांत से प्रक्षेपित किया गया। 
टॅग्स :चीनशी जिनपिंगअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पसंयुक्त राष्ट्रपाकिस्तानदिल्लीरूस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत