Happy Guru Purnima 2022 Quotes: गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं को दें बधाई, भेजें ये मैसेज

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Updated: July 12, 2022 18:06 IST2022-07-12T18:02:48+5:302022-07-12T18:06:41+5:30

Next

इस बार 13 जुलाई 2022 को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी।

हर वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता हैं।

शिवपुराण के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु के अंशावतार वेदव्यास जी का जन्म हुआ था।

गुरु पूर्णिमा के दिन लोग गंगा नदी या किसी अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।

इस दिन शिष्य अपने गुरु की विशेष पूजा करते हैं।

लोग अपने गुरु को यथाशक्ति दक्षिणा, पुष्प, वस्त्र आदि भेंट करते हैं।

गुरु पूर्णिमा 12 जुलाई को रात्रि में 2 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही हैं।

आप भी अपने गुरु को सम्मान देने के लिए गुरु पूर्णिमा पर उन्हें ये व्हाट्सऐप, फेसबुक, ग्रीटिंग्स और शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।