आज का राशिफल, 01 जनवरी 2023: नए साल का पहला दिन किन राशियों के भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: December 31, 2022 10:27 PM2022-12-31T22:27:15+5:302022-12-31T22:27:15+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 01 January 2023: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष - आज आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल बनेगा। हर काम में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

वृषभ - आज पेशेवर जीवन में बदलाव होने की संभावना है। कला के प्रति रूझान बढ़ेगा। पार्टी में धन खर्च होगा। कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन - आज आपके लिए लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास नजर आ सकता है। कार्य-व्यापार में संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क - अपने कार्य-व्यापार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। नौकरी पाने की चिंता रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह -आज आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आप धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे।

कन्या - आज अपनो का साथ पाकर मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। व्यापार में विस्तार के योग हैं, व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला - आज वैवाहिक जीवन में मिठास घुलेगी। लेकिन जीवनसाथी अथवा पार्टनर से बेकार के वाद-विवाद से बचें, सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक - आज अपने प्रेम जीवन में वाद-विवाद से बचें। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी बदलने के योग भी बन रहे हैं।

धनु - आज आप अपनी संपत्ति में वृद्धि करने की योजना बनाएंगे। सह परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, खर्चा बढ़ेगा।

मकर - आज आप ऊर्जावान नजर आएंगे। लेकिन अपनी ऊर्जा को सही से इस्तेमाल करें। बेवजह के गुस्से से बचें, माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ - आज आपके मन में नकारात्मकता आ सकती है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से व्यवसाय के नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन - आज आप धन की बचत के बारे में सोचेंगे। पठन-पाठन कार्य में रुचि बढ़ेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा।