लाइव न्यूज़ :

Weather Forecast Today Mausam: कोहरे से रेल और प्लेन यातायात प्रभावित, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, देखें अपने शहर का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2024 13:13 IST

Open in App
1 / 8
Weather Forecast Today Mausam: दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में शहर के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
2 / 8
Weather Forecast Today Mausam: कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेन देरी से चल रही हैं। आईएमडी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात साढ़े 12 बजे से सुबह साढ़े छह बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता का स्तर 50 से 100 मीटर के बीच था। हालांकि अब इसमें सुधार हुआ है और दृश्यता का स्तर 300 मीटर पर पहुंच गया।''
3 / 8
Weather Forecast Today Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
4 / 8
Weather Forecast Today Mausam: वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 368 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 94 फीसदी दर्ज की गई।
5 / 8
Weather Forecast Today Mausam: कश्मीर में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई है और एक दिन की राहत के बाद शीत लहर की स्थिति फिर से लौट आई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
6 / 8
Weather Forecast Today Mausam: उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के मुकाबले शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम है। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
7 / 8
Weather Forecast Today Mausam:  दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कोकेरनाग शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मौसम शुष्क बना हुआ है और बर्फबारी नहीं होने से रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान साल के इस समय के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।
8 / 8
खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर चार उड़ानों का मार्ग परिवर्तन किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दो उड़ानों को जयपुर और एक-एक को हैदराबाद तथा मुंबई भेजा गया। उड़ानों का मार्ग परिवर्तन 01:30 बजे से 02:30 बजे के बीच हुआ।
टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टजम्मू कश्मीरदिल्लीNCRबिहारउत्तर प्रदेशझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं