लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध, चंडीगढ़ में निकली कार की अर्थी, देखें तस्वीरें

By विनीत कुमार | Updated: June 27, 2020 14:33 IST

Open in App
1 / 10
कोरोना संकट के बीच देश में तेल की कीमतों में भी आग लगी हुई है। पिछले 21 दिनों से तेल के दाम बढ़ रहे हैं। आलम ये है कि दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 80 रुपये के पार पहुंच गई हैं।
2 / 10
सरकार अब भी पेट्रोल-डीजल के दामों पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से कीमतों को लेकर सवाल उठा रही है।
3 / 10
इस बीच चंडीगढ़ में तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध करने का एक अलग और नायाब तरीका नजर आया। यहां शनिवार को चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया।
4 / 10
चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने कार की अर्थी निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
5 / 10
इस दौरान ये महिला कांग्रेस के ये कार्यकर्ता हाथ में तख्ती लिए नजर आए और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इन्होंने प्रदर्शन के दौरान पूरी कार को एक अर्थी का रूप दे दिया था।
6 / 10
वहीं, कुछ महिला कार्यकर्ता घोड़ा गाड़ी पर भी चलते हुए प्रदर्शन करती नजर आईं। इस दौरान ये महिला कार्यकर्ता हाथ में कांग्रेस का झड़ा भी थामे दिखीं।
7 / 10
बता दें कि पेट्रोल की कीमत में शनिवार को प्रति लीटर 25 पैसे और डीजल के दामों में 21 पैसे की वृद्धि होने के बाद तीन हफ्तों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अब तक क्रमश: 9.12 और 11,01 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
8 / 10
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 80.13 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 80.38 प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल के दाम 80.19 रुपये से बढ़कर 80.14 प्रति लीटर हो गए हैं।
9 / 10
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.91 रुपये से बढ़कर 87.14 प्रति लीटर हो गई है और डीजल की कीमत 78.51 रुपये से बढ़कर 78.71 रुपये प्रति लीटर हो गई है। एक ओर जहां डीजल के दामों में लगातार 21वें दिन बढ़ोतरी हुई है, वहीं पेट्रोल की कीमत पिछले तीन हफ्तों में 20वीं बार बढ़ी है।
10 / 10
सात जून से पेट्रोल कुल 9.12 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं इस दौरान डीजल कीमतों में 11.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले लॉकडाउन में लगातार 82 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे थे।
टॅग्स :पेट्रोलडीजलपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?