लाइव न्यूज़ :

कुंभ मेले से आई गजब की 'फिल्मी कहानी', 2016 में लापता हुई महिला पांच साल बाद परिवार को कुछ ऐसे मिली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2021 14:29 IST

Open in App
1 / 6
कई बॉलीवुड फिल्मों में आपने कुंभ मेले में मां और बच्चों, भाई-बहनों, या दो भाईयों के बिछड़ने और फिर वर्षों बाद उनके मिलने की कहानी देखी होगी। वैसे ऐसी घटनाएं कभी-कभी सच भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
2 / 6
उत्तराखंड के ऋषिकेश की ये घटना है। अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ की तीर्थयात्रा करने के बाद एक बुजुर्ग महिला अर्द्धकुंभ मेले के लिए हरिद्वार पहुंची थी। दुर्भाग्य से वह खो गई और और घर नहीं पहुंच सकी। उसके परिवार ने उसकी बहुत तलाश की। हालांकि, उसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई। ये बात 2016 की है।
3 / 6
महिला के परिवार ने सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर पुलिस स्टेशन में तब शिकायत भी दर्ज कराई थी। लापता हुई महिला का नाम कृष्णा देवी था। परिवार के सदस्यों ने यह मान लिया कि अब उसकी मृत्यु हो गई है करीब लेकिन पांच साल बाद एक कारनामा हुआ। महिला त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश में परिवार वालों को मिली।
4 / 6
वर्तमान में हरिद्वार में कुंभ मेला चल रहा है। पुलिस सभी लोगों की पहचान की जांच कर रही है। इस बीच, पुलिस को 2016 में कुंभ मेले में लापता होने वाली कृष्णा देवी के बारे में जानकारी मिली।
5 / 6
पुलिस ने मामले की जांच की और सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया उदयपुर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया।
6 / 6
जानकारी मिलने के बाद कृष्णा देवी के बेटे दिनेश्वर पाठक, पति ज्वाला प्रसाद, बेटी उमा उपाध्याय ऋषिकेश पहुंचे। परिवार ने जब उन्हें सही-सलामत देखा तो उसकी आंखों में खुशी के आंसू आ गए। महिला की बेटी ने अपनी मां को गले लगाया और रोने लगी।
टॅग्स :कुम्भ मेलाउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?