लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के कुल्लू से दिल दहला देने वाली तस्वीरें, मिनटों में इमारत हुई जमींदोज

By संदीप दाहिमा | Updated: August 24, 2023 17:59 IST

Open in App
1 / 5
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण चारों तरफ तबाही मची हुई है। बीते 24 घंटे में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। कई मकानों के गिरने का वीडियो भी सामने आया है। वहीं 400 से अधिक सड़कें अवरूद्ध हो गईं। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
2 / 5
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 में से छह जिलों में ' भारी से भीषण बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भीषणतम बारिश' होने का अनुमान जताते हुए बुधवार को ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। कुल्लू जिले के अन्नी शहर में भूस्खलन के कारण कई 17 इमारतें ढह गईं। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
3 / 5
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकेले शिमला शहर में 25 से ज्यादा घर असुरक्षित हो गए। इस वजह से 55 से ज्यादा परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। मकानों के भरभराकर गिरने का वीडियो भी सामने आया है।
4 / 5
इस मॉनसून में भारी बारिश के तीन बड़े दौरों के बाद राज्य में कुल 709 सड़कें बंद हो गई हैं। भारी बारिश के कारण प्रदेश में बड़ पैमाने पर विनाश एवं मौत की घटनाएं हुयी हैं । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है । प्रदेश के शिमला, मंडी और सोलन जिलों में बुधवार से दो दिनों के लिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
5 / 5
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, प्रदेश में हुयी 12 मौतों में से सात लोगों की मौत मंडी और शिमला में भूस्खलन के कारण हुई, इसके अलावा, बिजली का करंट लगने से तीन अन्य लोगों की मौत हुई, और राज्य के विभिन्न हिस्सों में डूबने और ऊंचाई से गिरने के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
टॅग्स :भूस्खलनहिमाचल प्रदेशबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारत'PM मोदी देशद्रोही हैं, US व्यापार सौदे में भारत को बेच दिया': राहुल गांधी ने दोहराया अपना दावा