लाइव न्यूज़ :

देव दीपावली पर काशी के 84 घाटों पर 10 लाख दीपक जलाए गए, दशाश्वमेध घाट पर महागंगा आरती की गई

By संदीप दाहिमा | Published: November 07, 2022 9:53 PM

Open in App
1 / 5
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को महादेव की नगरी काशी में देव दीपावली का आयोजन पूरे हर्ष और उल्लास के साथ किया गया और गंगा किनारे 84 घाटों पर 10 लाख दीपक जलाए गये। जनसहभागिता से लोगों ने शहर में करीब 11 लाख दीपक जलाए। प्रशासनिक अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मां गंगा का अर्धचन्द्राकार स्वरूप लाखों दीपक की रोशनी से जगमगाता रहा।
2 / 5
जिला प्रशासन के अनुसार प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से गंगा किनारे के 84 घाटों पर 10 लाख दीये जलाए गए, वहीं जनसहभागिता से लगभग 11 लाख दीये जलाए गए। देव दीपावली का महत्व बताते हुए बटुक भैरव मंदिर के महंत जितेंद्र मोहन पूरी ने बताया कि कार्तिक मास के पूर्णिमा को ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था।
3 / 5
त्रिपुरासुर के वध की खुशी में देवताओं ने काशी में दीये जलाकर दिवाली मनायी थी और इसी कारण हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा पर काशी में देव दीपावली मनायी जाती है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित 84 घाटों पर करीब आठ लाख दीये जलाए गए हैं। साथ ही पूर्वी तट को भी करीब दो लाख दीयों से रौशन किया गया है। वहीं शहर वासियों ने पूरे शहर को लगभग 11 लाख दीयों से सजाया है। शहर के मंदिरों, तालाबों और अन्य जगहों को शहरवासियों ने दीयों से जगमग किया है। अधिकारी ने बताया कि चेतसिंह घाट पर लेजर शो आयोजित किया गया है, जो पर्यटकों को काफी पसंद आया। अधिकारियों ने बताया कि देव दीपावली समितियों ने काशी के विभिन्न घाटों पर काशी से जुड़े महान सपूतों को दीप अर्पित किया। अस्सी घाट पर महामना मदन मोहन मालवीय, तुलसी घाट पर तुलसीदास, हरिश्चन्द्र घाट पर डोम राजा, सिंधिया घाट पर तैलंग स्वामी जैसे विभूतियों के चित्र लगा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर अमर शहीद ज्योति की अनुकृति तैयार कर देव दीपावली शहीद अमर जवानों को समर्पित की गई।
4 / 5
वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि सरकारी इमारतों, सभी चौराहों और खंभो पर तिरंगा लगाने समेत एलईडी लाइटिंग की गयी है। इसके अलावा हवाई अड़डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों का स्वागत किया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि देव दीपावली पर विश्व प्रसिद्ध काशी के घाट की आरती और सजावट का सजीव प्रदर्शन करने के लिए छह प्रमुख स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को आरती देखने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाये गये हैं। एलईडी स्क्रीन अस्सी घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद घा राजघाट, गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग व वाराणसी कैंट स्टेशन पर लगाई गई है, जहां से सजीव तस्वीर के साथ महाआरती की ध्वनि को सुना जा सकता है।
5 / 5
रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में देव-दीपावली की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने नमो घाट सहित अन्य गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। वाराणसी के पुलिस आयुक्‍त ए सतीश गणेश ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतज़ाम किया गया है। किसी भी तरह के निजी ड्रोन को उड़ाने पर पूरी तरह ऱोक लगा दी गई है और जिले की सीमा पर भी चौकसी बरती जा रही है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गयी है। गंगा नदी में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मुस्तैद किया गया है। उन्‍होंने बताया कि पर्यटकों की बड़ी संख्या देखते हुए अस्पतालों में बिस्तर आरक्षित करके चिकित्सकों की टीम को तैयार रखा गया है। गंगा में तैरने वाले डिवाइडर बनाए गए हैं। नाविकों को निर्धारित पर्यटकों को बैठाने और लाइफ जैकेट पहनने की हिदायत दी गई है। श्रद्धालुओं व पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात परिवर्तन व पार्किंग सुनिश्चित किया गया है। पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरे के जरिये निगरानी रख रही है।
टॅग्स :देव दीपावलीKashiवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nanak Jayanti 2023 Prakash Parv: पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई, पढ़े ‘एक्स’ पर क्या लिखा

पूजा पाठKartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई, घाटों पर उमड़ी भक्तों की भीड़

पूजा पाठDev Diwali 2023: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को देव दीपावली पर 11 टन फूल से सजाया जाएगा, गंगा द्वार पर भव्य लेजर शो का आयोजन

पूजा पाठ12 लाख दीये से जगमग होंगे काशी घाट, जाने कब है देव दिवाली

पूजा पाठVaranasi: 12 लाख दीये से जगमग होंगे काशी घाट, जाने कब है देव दिवाली क्या है महत्व

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh Assembly Election 2023:बालाघाट में स्ट्रांग रुम से निकाले गए डाक मत पत्र, निर्वाचन आयोग से की कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने शिकायत

भारतदिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बारिश, हवा की गुणवत्ता में थोड़ा होगा सुधार, वायु प्रदूषण से मिलेगी राहत

भारत2018 के बाद से दोबारा चुनाव लड़ रहे तेलंगाना विधायकों की संपत्ति 65% बढ़ी: एडीआर रिपोर्ट

भारतRailway: यात्रीगण नोट करें, पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली ट्रेनों के बदले शेड्यूल और निरस्त की जानकारी

भारतAir Pollution in MP: एमपी की हवा में कम नहीं हो रहा प्रदूषण, बारिश के बाद भी AQI में नहीं हुआ कोई सुधार, जानें 4 बड़े शहरों का क्या है हाल…