लाइव न्यूज़ :

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने जीता चुनाव, जनता का ऐसे किया धन्यवाद

By संदीप दाहिमा | Updated: December 8, 2022 15:35 IST

Open in App
1 / 5
चुनाव परिणाम को देखते हुए रिवाबा जडेजा ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया, लोगों तक पहुंचा और लोगों से जोड़ा - मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत है।
2 / 5
जामनगर: गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम में राज्य की जनता ने एकबार फिर से सत्तारूढ़ दल बीजेपी पर अपना भरोसा जताया है। जनता ने भारी बहुमत से भाजपा को लगातार सातवें कार्यकाल के लिए चुना है। जामनगर उत्तरी सीट से रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थीं। उन्हें इस विधानसभा सीट से जनता का भरपूर प्यार वोटों के रूप में मिला है।
3 / 5
चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार, वह 31,333 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। यानि लगभग इस सीट से वह चुनाव जीत चुकी हैं। अपनी जीत को लेकर रिवाबा जडेजा ने कहा कि जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मेरे लिए काम किया, लोगों तक पहुंचा और लोगों से जोड़ा - मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं। यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत है।
4 / 5
आपको बात दें कि रिवाबा के ससुर और ननद दोनों कांग्रेस के समर्थक हैं और दोनों ने कांग्रेस के लिए प्रचार भी किया था। रीवाबा ने आप के अहीर करशनभाई परबतभाई करमूर और कांग्रेस के बिपेंद्र सिंह जडेजा के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
5 / 5
भाजपा गुजरात में रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है। कई दौर के मतदान के बाद उपलब्ध रूझानों से पता चलता है कि पार्टी राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से 154 पर आगे चल रही है। कांग्रेस पार्टी 19 सीटों की बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही थी। 3 सीटों पर एक निर्दलीय प्रत्याशी समेत अन्य आगे चल रहे हैं।
टॅग्स :रवींंद्र जडेजागुजरात विधानसभा चुनाव 2022गुजरात चुनाव परिणामBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र