लाइव न्यूज़ :

बिहारः सीएम नीतीश ने संभाली बागडोर, साथ में 14 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 16, 2020 17:39 IST

Open in App
1 / 9
नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, देवेन्द्र फड़नवीस सहित भाजपा के शीर्ष नेता मौजूद थे।
2 / 9
नीतीश कुमार के साथ भाजपा विधानमंडल दल के नेता एवं कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद, उपनेता एवं बेतिया से विधायक रेणु देवी ने भी शपथ लिया। बिहार में हाल ही में सम्पन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 सीटें मिलीं जबकि भाजपा को जद (यू) से 31 सीट अधिक (74 सीट) हासिल हुई।
3 / 9
भाजपा नेता रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
4 / 9
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
5 / 9
जनता दल यूनाइटेड के नेता विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी और मेवा लाल चौधरी ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
6 / 9
भारतीय जनता पार्टी के नेता मंगल पांडे और अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बिहार के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
7 / 9
बीजेपी के मंगल पांडे और अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ले ली है।
8 / 9
अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है, अशोक चौधरी वर्तमान में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
9 / 9
नीतीश कुमार के 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा। श्री नरेन्द्र मोदी का सहयोग बिहार को हमेशा मिलता रहेगा।
टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020राष्ट्रीय रक्षा अकादमीआरएसएसनीतीश कुमारअमित शाहसुशील कुमार मोदीजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)विकासशील इंसान पार्टी (वाआईपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला