लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव के बाद भाजपा और जदयू ने दीव-दमन के स्थानीय चुनाव में जीते, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 12, 2020 20:26 IST

Open in App
1 / 7
भाजपा और जद (यू) ने केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली (डीएनएच) और दमन एवं दीव में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में अलग-अलग जीत दर्ज की है।
2 / 7
दमन जिला पंचायत, दमन नगरपालिका, दीव जिला पंचायत, दादरा और नगर हवेली जिला पंचायत एवं इसकी सिलवासा नगरपालिका के लिए आठ नवंबर को चुनाव हुआ था। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक, भाजपा दमन नगरपालिका में सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही।
3 / 7
वहीं, दमन जिला पंचायत में इसने जीत दर्ज की। दमन जिला पंचायत पर 2015 से कांग्रेस और कुछ निर्दलीय सदस्यों के गठबंधन का शासन था। दमन नगरपालिका के 15 वार्डों में से भाजपा ने 11, कांग्रेस ने एक और निर्दलीयों ने तीन वार्डों में जीत दर्ज की।
4 / 7
दमन जिला पंचायत की 16 सीटों में से भाजपा ने नौ पर तो सात सीटों पर निर्दलीयों ने कब्जा किया। भाजपा दीव जिला पंचायत में आठ में से पांच सीटें जीतकर अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही। तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों को मिलीं।
5 / 7
दादरा और नगर हवेली में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यू) के बीच था जिसे निर्दलीय सांसद मोहन डेल्कर का समर्थन हासिल था। डेल्कर के समर्थन से जद (यू) ने दादरा और नगर हवेली जिला पंचायत पर कब्जा कर लिया।
6 / 7
इस पर 2015 से कांग्रेस का शासन था। जद (यू) ने 20 में से 17 सीटों पर कब्जा किया तो भाजपा को सिर्फ तीन सीटें ही मिलीं।
7 / 7
वहीं, भाजपा दादरा और नगर हवेली की सिलवासा नगरपालिका में 15 में से नौ सीटें जीतकर अपना शासन बचा पाने में कामयाब रही। जद (यू) ने दमन एवं दीव में उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे। 
टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजेपी नड्डागुजरातदमन और दीवअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला