लाइव न्यूज़ :

Bhankrota Fire Accident: आग में 40 गाड़ियां जलीं, 7 जिंदा जले?, आईसीयू में 24-25 लोग भर्ती, केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर, देखें मंजर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 20, 2024 11:36 IST

Open in App
1 / 8
Bhankrota Fire Accident: जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। डीपीएस स्कूल में केमिकल से भरे ट्रक से टक्कर हो गई और आग लग गई। आग में 40 गाड़ियां जल गईं। अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है।  आईसीयू में 24-25 लोग भर्ती हैं। 37 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
2 / 8
Bhankrota Fire Accident: जयपुर के पुलिस आयुक्‍त बीजू जार्ज जोसेफ ने बताया, ‘‘पांच लोगों की मौत हुई है।’’ घटनास्‍थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘‘बहुत ही दर्दनाक घटना है। मैं अस्पताल जाकर आया हूं। मैंने वहां उचित व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिए हैं। हम घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे। घायलों के इलाज की व्यवस्था करेंगे।’’ उन्‍होंने कहा, ‘‘ऐसे हादसों को किस तरह से रोका जाए इस पर भी सरकार निश्चित रूप से विचार करेगी। प्रशासन पूरी तरह से लगा (बचाव कार्य में) हुआ है।’’
3 / 8
Bhankrota Fire Accident: इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, जिलाधिकारी जितेंद्र सोनी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों के बताया कि यह हादसा भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ जब गैस आदि से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया।
4 / 8
Bhankrota Fire Accident: उन्होंने बताया कि ट्रक में लगी आग ने राष्ट्रीय राजमार्ग के कई ट्रकों व अन्य वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में कम से कम तीस वाहनों के जलने की सूचना है।
5 / 8
Bhankrota Fire Accident: अधिकारियों ने बताया कि घायलों को सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इससे पहले अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्‍होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है।
6 / 8
Bhankrota Fire Accident: घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया।’’ मुख्यमंत्री के अनुसार, ‘‘प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से कार्यरत हैं।’’
7 / 8
Bhankrota Fire Accident: स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। इससे पहले भांकरोटा थाना के प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया, ‘‘आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रकों की सटीक संख्या अभी पता नहीं चल पाई है। कई लोग झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है।’’
8 / 8
Bhankrota Fire Accident: घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं तथा आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। गुप्ता ने बताया कि एहतियातन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है जिससे जाम लग गया है।
टॅग्स :राजस्थानभजनलाल शर्माजयपुरAjmerPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र