दिल और किडनी जैसी बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, खाएं ये 8 हेल्दी चीजें By संदीप दाहिमा | Published: November 10, 2021 11:12 AMOpen in App1 / 8टमाटर में पोटेशियम भरपूर होता है इसलिए आप इसे खाते रहें और अपने खाने में हमेशा शामिल किए रहें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। इसमें विटामिन-सी, फोलेट, विटामिन-के और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है जो कैंसर, डायबिटीज, वजन कम करने आदि में मदद कर सकता है। 2 / 8किशमिश पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। हर रोज सुबह भूखे पेट किशमिश खाने से एक दर्जन से ज्यादा बीमारियों से बचाव होता है। अगर आपको कब्ज, एसिडिटी और थकान की समस्या है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। 3 / 8यह फल पानी से भरपूर होता है इसलिए आप के शरीर में पानी की कमी नहीं होती इसके साथ साथ आप को तरबूज में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। दिल से संबंधी बीमारियों को रोकने में भी तरबूज एक रामबाण उपाय है। विटामिन और की प्रचुर मात्रा होने के कारण ये शरीर के इम्यून सिस्टम को भी अच्छा रखता है। 4 / 8आलू आपको हर घर में मिलेगा और सबसे ज्यादा पंसद भी किया जाता है। आलू में विटामिन बी6, बी 3 का अच्छा स्रोत होता है। यदि आप आलुओं पर बटर या क्रीम आदि लगा कर खाएंगे तो जाहिर है उनका आधा पोटेशियम कम हो जाएगा इसलिए जब भी आप आलू खाएं तो ब्रोकली आदि सब्जियों के साथ खाएं इससे आपको आधिक लाभ होगा।5 / 8फूलगोभी एक पौष्टिक सब्जी है जो विटामिन सी, विटामिन के और बी, फोलेट सहित कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। इसमें इंडोल जैसे एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और यह फाइबर का भी बेहतर स्रोत है। एक कप पकी हुई गोभी (124 ग्राम) में सोडियम: 19 मिलीग्राम, पोटेशियम: 176 मिलीग्राम, फास्फोरस: 40 मिलीग्राम होता है।6 / 8लाल अंगूर न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि इनसे भरपूर पोषण मिलता है। अंगूर विटामिन सी का भण्डार हैं इनमें फ्लेवोनोइड्स नामक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त, लाल अंगूर resveratrol में उच्च होते हैं, एक प्रकार का फ्लेवोनोइड जो दिल के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।7 / 8एवोकाडो पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है यह न केवल पोटेशियम बल्कि यह फल विटामिन ए, सी व ई से भी भरपूर होता है। इससे आप को कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी बहुत मदद मिलती है। इसलिए आपको अपने आहार मे यह फल आवश्य शामिल करना चाहिए।8 / 8किडनी की समस्याओं वाले लोगों को अपने आहार में सोडियम की मात्रा को सीमित करने की सलाह दी जाती है, जिसमें नमक भी शामिल है। लहसुन नमक के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प प्रदान करता है। यह पोषण संबंधी लाभ के अलावा व्यंजनों में स्वाद भी जोड़ता है। और पढ़ें Subscribe to Notifications