लाइव न्यूज़ :

शरीर में Vitamin D की कमी से बढ़ता है कैंसर और हार्ट जैसी कई बीमारियों का खतरा

By संदीप दाहिमा | Updated: June 20, 2022 20:10 IST

Open in App
1 / 5
हड्डियों के कमजोर होने का खतरा - बच्चों में गंभीर विटामिन डी की कमी से रिकेट्स हो सकता है, जबकि यह वयस्कों में ऑस्टियोपोरोसिस या ऑस्टियोमलेशिया का कारण बनता है। इन स्थितियों को कमजोर, नरम हड्डियों, कंकाल की विकृति, मांसपेशियों की कमजोरी आदि द्वारा चिह्नित किया जाता है। इसकी कमी से हड्डियां अत्यधिक दुर्बल हो सकती हैं।
2 / 5
कैंसर - विटामिन डी कोशिका वृद्धि और स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है। कम विटामिन डी के स्तर को कई प्रकार के कैंसर से जोड़ा गया है, जिसमें फेफड़े, स्तन, कोलोरेक्टल, प्रोस्टेट, डिम्बग्रंथि, अग्नाशय और ऑसोफेगल कैंसर शामिल हैं।
3 / 5
संक्रमण का खतरा - विटामिन डी की कमी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देती है, जिससे संक्रमण के चपेट में आना आसान हो जाता है। इस पोषक तत्व की कमी वाले लोगों को वायरल अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन ( कोविड-19 सहित), टीबी आदि के शिकार होने की संभावना अधिक होती है।
4 / 5
हृदय रोग - गंभीर विटामिन डी की कमी उन लोगों में देखी जाती है, जिन्हें हृदय संबंधी बीमारियां हैं, विशेष रूप से मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन के साथ। शरीर में उच्च विटामिन डी स्तर का मतलब हृदय रोगों के विकास के जोखिम को कम करता है।
5 / 5
खतरों को कम करने और बचने के लिए आपको नियमित रूप से विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में दूध, पनीर और दही, वसायुक्त मछली, अंडे और मशरूम जैसे डेयरी उत्पादों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको सुबह की धूप लेनी चाहिए।
टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थ टिप्सकैंसरडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?