लाइव न्यूज़ :

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 8 फूड, बढ़ती उम्र और बीमारियों से लड़ने में मिलेगी मदद

By संदीप दाहिमा | Published: November 11, 2021 12:42 PM

Open in App
1 / 8
खट्टे फल- इस उम्र में आपको संतरा, अंगूर, नींबू जैसे फलों का सेवन करना चाहिए। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर खट्टे फल इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इन चीजों का सेवन करने से वजन कम होता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
2 / 8
ब्रोकोली विटामिन के भंडार है। इससे आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है। बीन्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर की मांसपेशियों के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा बीन्स में फाइबर होता है जो शरीर को अन्य खाद्य पदार्थों को पचाने में मदद करता है।
3 / 8
सैमन और ट्राउट जैसी ऑयली मछली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये शरीर में आवश्यक हॉर्मोन को बनाने में मदद करते हैं। यह दिमाग, हृदय के लिए अच्छा होता है। ऑयली मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है।
4 / 8
यदि आप ताजा लहसुन नहीं खाते हैं, तो आप लगातार जोखिम में हैं। लहसुन हानिकारक सूक्ष्मजीवों को मारने में मदद करता है और आपके शरीर को सभी हेल्मिंटों से साफ रखता है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार करता है।
5 / 8
नट्स पेट भरने वाले स्नैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है जो वजन घटाने में मदद करता है। नट्स में हाई प्रोटीन और फाइबर के गुण होते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।
6 / 8
शहद का उपयोग 5,000 वर्षों से अधिक समय से दवा में किया जा रहा है। यह बहुत सी समस्याओं के लिए एक प्राकृतिक उपचार उपाय है। शहद को एंटीसेप्टिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग कॉस्मेटिक उद्देश्यों के लिए भी इसका उपयोग करते हैं।
7 / 8
चीया सीड में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। चीया सीड प्लांट बेस्ड प्रोटीन है। इसका सेवन करने से पेट भरा हुआ लगता है और भूख पर नियंत्रण रहता है। आप चाहें तो चीया सीड को ओटमील के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
8 / 8
उम्र बढ़ने से शरीर में विटामिन डी और आयरन की कमी होने लगती है। अंडे में इन दोनों पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा प्रोटीन से भरपूर अंडा हृदय रोग, कोलेस्ट्रोल और मोटापे को कम करने में मदद करता है। अंडे में कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा कम होती है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेडाइट टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यब्लॉग: धरती पर सेहत का अनमोल खजाना है गाजर

स्वास्थ्यBenefits Of Lemon: नींबू मोटापे को कम करता है, त्वचा में लाता है निखार, जानिए नींबू के कमाल के फायदे

स्वास्थ्यHeat wave safety tips: इस साल खूब सताएगी गर्मी, लू के प्रभाव से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय, रखें इन बातों का ध्यान

स्वास्थ्यBenefits Of Bay Leaf: डायबिटीज से लेकर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है तेज पत्ता, जानिए इसके 5 आयुर्वेदिक लाभ

स्वास्थ्यAloe Vera Benefits: डायबिटिज को जड़ से उखाड़ सकती है घृतकुमारी, जानिए एलोवेरा के आयुर्वेदिक लाभ

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCAR-T Cell Therapy: कैंसर मरीजों के इलाज में राहत की उम्मीद!, स्वदेश में विकसित ‘सीएआर टी-कोशिका’ थेरेपी की शुरुआत, विदेश में खर्च 4 करोड़, जानिए इसके बारे में

स्वास्थ्यपरिवार की सुरक्षा में स्वास्थ्य बीमा योजनाएं: 2024 के लिए आपकी व्यापक मार्गदर्शिका, जानें डिटेल

स्वास्थ्यसाड़ी कैंसर क्या होता है और क्यों होता है? जानें, यहां कैसे कर सकते हैं इससे बचाव..

स्वास्थ्यAutism Spectrum Disorder: भारत में लगभग 1.8 करोड़ लोग ऑटिज्म से पीड़ित, 2 से 9 वर्ष की आयु के 1 से 1.5 प्रतिशत बच्चों में ऑटिज्म, पढ़े रिपोर्ट

स्वास्थ्यAyurvedic Benefits Of Triphala: जानिए आंवला, हर्र और बहेड़ा का मिश्रण कैसे रखता है शरीर को निरोग, त्रिफला खाने के 5 फायदे