1 / 6इसमें सोडियम और ओमेगा-6 फैटी एसिड की मात्रा अधिक होती है। यह दोनों चीजें आपके दिल के लिए सही नहीं है। इससे हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों का खतरा अधिक होता है। इसके अलावा इस तरह के बर्गर से आपको विटामिन बी12 नहीं मिलता है।2 / 6इस उम्र में शरीर जवाब देने लगता है और आप सुस्त रहने लगते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप एनर्जी ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें। इनमें कैफीन और शुगर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपका शरीर धीरे-धीरे खराब होने लगता है। इससे दांतों और स्किन के खराब होने का खतरा होता है। 3 / 6लाल मांस में भारी मात्रा में वसा और कोलेस्ट्रॉल होता है। इनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जिससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारी, मोटापा और गठिया जैसे रोग होने की संभावना होती है।4 / 6एक शोध में यह बात सामने आई है कि फ्रैंच फ्राइस खाने से सेहत को जानलेवा खतरा हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने, हार्ट डिजीज, वजन बढ़ने और कैंसर जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा होता है। 5 / 6साबुत अनाज, दलिया, किनोआ, बाजरा जैसी चीजों में ग्लूटेन पाया जाता है। यह चीजें शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। इनमें फाइबर पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक है।6 / 6इस तरह की चीजों में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। सोडे से मेटाबॉलिक 36 और डायबिटीज का डर 67 प्रतिशत बढ़ सकता है। सोडा ड्रिंक में मिली एक्स्ट्रा शुगर, कैफीन और कलर कई तरह से हैल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं। प्रतिदिन डाइट सोडा का सेवन करने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा दूसरों की अपेक्षा 43 प्रतिशत अधिक होता है।