1 / 8Foods to avoid empty stomach: टमाटर, यह बात सच है कि टमाटर विभिन्न विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट का भंडार है लेकिन जब आप इसे खाली पेट खाते हैं तो एसिडिक नेचर की वजह से पेट को नुकसान पहुंचाता है। ये पेट पर जरूरत से ज्यादा दवाब डालते हैं और इससे पेट में दर्द हो सकता है। अल्सर से पीड़ित लोगों के लिए ये खतरनाक स्थिति हो सकती है।2 / 8खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, नींबू जैसी चीजें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट इनका सेवन करते हैं तो आपके पेट की समस्या हो सकती है।3 / 8कार्बोनेटेड ड्रिक्स स्वास्थ्य के लिए किसी भी तरह सही नहीं हैं। कई शोध में इस बात का दावा हो चुका है कि खाली पेट कार्बोनेटेड ड्रिक्स पीने से कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा होता है। अगर आप भी कोल्ड ड्रिंक के शौकीन हैं, तो संभल जायें।4 / 8कॉफी या चाय: बहुत से लोग सुनाह उठकर सबसे पहले चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि खाली पेट कॉफी पीने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और इससे कब्ज और उल्टी की समस्या बढ़ जाती है। इससे पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है। 5 / 8मिठाई: खाली पेट मिठी चीजें खाने से लीवर और पाचक-ग्रंथि पर दबाव बढ़ जाता है। इससे इनके काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। लंबे समय में देखा जाए तो इसकी वजह से बीमारियां भी जन्म ले सकती हैं।6 / 8हरी सब्जियां और मिर्च: हरी सब्जियों में एमीनो एसिड होता है, जिसकी वजह से आपको पेट दर्द और पेट में सूजन का सामना करना पड़ सकता है। इसी तरह खाली पेट मिर्च या काली मिर्च खाने से गैस की समस्या हो सकती है। मिर्च डायजेस्टिव ट्रैक्ट के म्यूकस मेम्ब्रेन को डैमेज कर देता है। इससे सीने में जलन हो सकती है। 7 / 8दूध और केला: दूध में सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मौजूद होते हैं। ये पेट की मांसपेशियों को कमजोर बनाते हैं। साथ ही पाचन क्रिया पर असर होने लगता है। इसी तरह खाली पेट केला खाने से शरीर में मैग्नीशियम का लेवल बढ़ सकता है।8 / 8दही: बेशक दही पेट और पेट की आंतों के लिए लाभकारी होती है लेकिन सुबह खाली पेट इसे खाने से आपको नुकसान हो सकता है। इससे पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है जो नुकसानदायक है।