लाइव न्यूज़ :

Crime: शादी टूटने से हुआ नाराज, गोली मारकर की मां-बेटे की हत्या

By संदीप दाहिमा | Updated: January 27, 2024 16:49 IST

Open in App
1 / 5
बरेली के इज्जत नगर इलाके में कथित तौर पर शादी टूटने से नाराज एक युवक ने गोली मारकर मां-बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
2 / 5
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात इज्जत नगर थाना क्षेत्र की अहलादपुर पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर नैनीताल राजमार्ग पर मीना (55) और उसके बेटे नेत्रपाल (21) के शव सड़क किनारे मिले तथा शरीर पर गोली लगने के निशान थे।
3 / 5
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्‍होंने बताया कि मृतका के पति भूपराम ने थाने में संजीव कुमार (25) नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।
4 / 5
पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि भूपराम ने अपनी बेटी की शादी असिहाबाद (इज्जत नगर) निवासी संजीव कुमार से तय की था, लेकिन उसके गलत चाल-चलन की जानकारी होने पर उन्होंने रिश्ता करने से मना कर दिया।
5 / 5
उसने शिकायत में आरोप लगाया कि इसी बात से खफा होकर संजीव ने उनकी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
टॅग्स :क्राइमBareilly Policeउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल