लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका की हत्या की कोशिश के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार, मुंबई

By संदीप दाहिमा | Updated: November 18, 2022 14:15 IST

Open in App
1 / 5
मुंबई पुलिस ने 25 एक वर्षीय व्यक्ति को अपनी प्रेमिका की हत्या करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है।
2 / 5
एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला बीपीओ कर्मचारी है।
3 / 5
व्यक्ति ने उपनगरीय दहिसर में एक आवासीय इमारत की पानी की टंकी से कथित तौर पर धक्का देकर महिला की हत्या करने की कोशिश की। इस पूरे वाकये में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार तड़के की है। इस इमारत में आरोपी का कोई दोस्त रहता था। दहिसर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता प्रियांगी सिंह पानी की टंकी से 18 फुट नीचे गिरीं।
4 / 5
इस इमारत में आरोपी का कोई दोस्त रहता था। दहिसर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता प्रियांगी सिंह पानी की टंकी से 18 फुट नीचे गिरीं।
5 / 5
पानी की टंकी 15 मंजिला इमारत की छत पर है। उन्होंने कहा, ‘‘ पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार वे दोनों पानी की टंकी पर बैठे थे। घटना के समय आरोपी नशे में था और उसकी प्रियांगी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद गुस्से में उसने प्रियांगी को टंकी से धक्का दे दिया।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रियांगी की कमर में गंभीर चोट आई और एक अस्पताल में उसकी सर्जरी की गई। आरोपी बोरीवली (पश्चिम) का निवासी है और वह भी बीपीओ में काम करता है। वहीं पीड़िता और उसका परिवार मलाड का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
टॅग्स :मुंबई पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया