लाइव न्यूज़ :

Share Market: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 81,000 से नीचे

By संदीप दाहिमा | Updated: June 3, 2025 16:56 IST

Open in App
1 / 6
स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 636 अंक टूट गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच चौतरफा लिवाली से बाजार नीचे आया।
2 / 6
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 636.24 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 798.66 अंक तक नीचे आ गया था।
3 / 6
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 174.10 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स में 2.42 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), इंडसइंड बैंक, मारुति, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा गिरावट में रहे।
4 / 6
केवल महिंद्रा एंड महिंद्रा लाभ में रही। अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,589.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘विदेशी कोषों की लगातार पूंजी निकासी के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर तनाव और व्यापार समझौतों को लेकर अनिश्चितता जैसे कमजोर वैश्विक संकेतों से बाजारों पर दबाव बढ़ रहा है।’’
5 / 6
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा। दक्षिण कोरियाई बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा।
6 / 6
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत बढ़कर 64.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 77.26 अंक के नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 34.10 अंक की गिरावट आई थी।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबारShare Market Holiday: 1 मई को शेयर बाजार में होगी ट्रेडिंग या छुट्टी? निवेश से पहले पढ़ लें ये जरूरी अपडेट

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां