लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन उछाल, सेंसेक्स की 1,041 अंक की छलांग

By संदीप दाहिमा | Updated: July 28, 2022 17:41 IST

Open in App
1 / 6
शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएएसई सेंसेक्स में 1,041 अंक का उछाल आया। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले रुख के बीच बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,041.47 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,857.79 अंक पर बंद हुआ।
2 / 6
कारोबार के दौरान यह 1,097.9 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 287.80 अंक यानी 1.73 प्रतिशत उछलकर 16,929.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस सबसे अधिक 10.68 प्रतिशत चढ़ा। बजाज फिनसर्व में भी 10.14 प्रतिशत की तेजी रही। जून तिमाही के वित्तीय परिणाम आने के बाद इन कंपनियों के शेयर चढ़े।
3 / 6
लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा और नेस्ले शामिल हैं। दूसरी तरफ भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डीज , आईटीसी और सन फार्मा में गिरावट रही।
4 / 6
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की बढ़त में रहे जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
5 / 6
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के निर्णय के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख तथा घरेलू बाजार में बड़ी कंपनियों के तिमाही परिणाम बेहतर रहने से बाजार को समर्थन मिला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व का निर्णय अपेक्षा के अनुरूप है। साथ ही उसकी सकारात्मक टिप्पणी से मंदी की आशंका कम हुई है।
6 / 6
उन्होंने आने वाले महीनों में धीमी गति से नीतिगत दर में वृद्धि का संकेत दिया है। इससे वैश्विक धारणा को बल मिला।’’ इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.36 प्रतिशत चढ़कर 108.1 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 436.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि